शिवकुंज की पहाड़ी पर शान से लहराएगा विशाल तिरंगा
बड़वानी 20 जनवरी 2025/हमारे देश की आन बान और शान हमारा तिरंगा लहराता रहे और हम इसकी छत्रछाया में कर्मशील होकर राष्ट्र सेवा करते रहे यही प्रेरणा हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमें देता है। शिव कुंज की पहाड़ी पर लगे 16 मीटर ऊंचे पोल पर 26 जनवरी के पूर्व तिरंगा लहराने की तैयारी की जा रही है।
इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद बड़वानी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं आशाग्राम ट्रस्ट के सचिव श्री कुशल सिंह डोडवे के द्वारा 8 बाय 12 का विशाल तिरंगा शिवकुंज पर्यावरणीय पाठशाला के लिए सुलभ करवाया है। यह तिरंगा यहां आने वालों को जहां राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत करेगा, वही शिवकुंज पर्यटन स्थल के चारों ओर से गुजर रहे मार्ग पर चलने वाले राहगीरों को भी सुखद एवं नैनाभीराम राष्ट्र प्रेम की अनुभूति कराएगा। रतलाम से बड़वानी पहुंचे विशाल तिरंगे को देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री डोडवे एवं आशाग्राम ट्रस्ट के श्री सचिन दुबे व अन्य कार्यकर्ता थे ।