Rajendra Devray / Thu, Jan 15, 2026 / Post views : 357
कासिफ अली
नालछा/// धार जिले की धरमपुरी विधानसभा से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर ने , महिला व एक युवक पर गंभीर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। विधायक ने धार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रची गई।
विधायक कालू सिंह ठाकुर के अनुसार, गवल्याबावड़ी थाना धरमपुरी की एक महिला मदद के बहाने भोपाल पहुंची थी। मानवीय आधार पर विधायक ने महिला को ₹500 दिए, बाद में बच्चों के भोजन की बात कहने पर ₹1000 और दिए गए। इसके बाद महिला और उसके साथ मौजूद युवक कासिफ खान द्वारा फोन पर गाली-गलौज करते हुए झूठी एफआईआर, मेडिकल रिपोर्ट और बदनाम करने की धमकियां दी गईं। आरोप है कि ₹2 करोड़, वाहन और अन्य सुविधाओं की मांग की गई।
मामले में, महिला दीपिका ठाकुर ने , धामनोद थाने पर जांच के दौरान, 26 दिसंबर 2025 को एक बयान दिया था और लिखित में विधायक ठाकुर से माफी मांगी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। धामनोद पुलिस ने, दीपिका ठाकुर और उसके पति कासिफ खान निवासी गवल्याबावड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह ने बताया कि, दो आरोपियों दीपिका ठाकुर और उसका पति कासीफ द्वारा ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया था जांच की जा रही थी उसी के तहत, एफ आई आर दर्ज कर ली गई है धारा 308 (२) धारा 315 धारा 3(5) धाराओं में प्रकरण दर्ज कर ली लिया गया आरोपियों की तलाश जारी |
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन