ग्राम अमलियापानी में वन विभाग ने बनाया है नगर वन
बड़वानी 12 जुलाई 2024/वन विभाग ने जिला मुख्यालय के पास ग्राम आमलियापानी में नगर वन नाम से गार्डन तैयार किया गया है। जहां 12 जुलाई शुक्रवार को बड़वानी विधायक श्री राजन मण्डलोई, वन विभाग के एसडीओ अतुल पारधी, बड़वानी रेंजर गुलाबसिंह बर्डे, डिप्टी रेंजर दिनेश वर्मा, राजेन्द्र बामनिया सहित कई जनप्रतिनिधियों ओर वन कर्मियों ने 51 पौधे लगाए। इसमें अमलताश, पीपल, खमेर, त्रिवेणी इत्यादि के पौधे लगाएं गए।