मांडू का जहाज महल देख कर प्रसन्न हुए श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा मांडू सुंदर जगह है, मैं इसे देख काफी प्रसन्न हुआहूं
मांडू के रानी रूपमती महल को देख बोले राष्ट्रपति वाकई में क्या खूबसूरत महल है और क्या नजारा है
मांडू वाकई में मांडू है, यहां के दो महल देखकर ही मन प्रसन्न हो गया अगली बार फिर आऊंगा।
मांडू पर्यटन नगरी मांडू में आज श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रम सिंघे स पत्नी आज इंदौर से बाय कार मांडू पहुंचे, सबसे पहले मांडू के खुरासानी विश्रांति रेस्ट हाउस पहुंचकर यहां उनका स्वागत बुके देकर धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और धार जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने किया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में सभी विभाग के अधिकारी और प्रोटोकॉल अधिकारी मौजूद थे।
● रानी रूपमती पहुंचे राष्ट्रपति कहां अद्भुत नजारा है मांडू देख कर मैं अभीभूत हुआ हूं
आज मांडू रानी रूपमती महल श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति ने महल देखकर कहा वाह क्या महल और क्या नजारा है वाकई में जैसा सुना था पर अद्भुत पाया है। यहां उन्हें मांडू के गाइड जावेद खान उन्हें जब इस महल का दीदार कर रहे थे और यहां के इतिहास से उन्हें आत्मसात कर रहे थे तब विक्रमादित्य ने कहा मांडू वाकई सुंदर जगह है और मैं यहां आकर काफी खुश हूं।
● जहाज महल और हिंडोला महल कहां मांडू अच्छा पर्यटन स्थल है
आज दोपहर में रूपमती के बाद जहाज महल और इस परिसर के अन्य महल को देखकर राष्ट्रपति बोले मांडू आना सार्थक रहा अगली बार फिर आऊंगा अपने परिवार के साथ मांडू काफी सुंदर जगह है और काफी अच्छा पर्यटन स्थल है। यहां की अबू हवा और यहां का इतिहास भी मुझे रोचक लगा।
● स्कूल के बच्चों के साथ सेल्फी फोटो ली
श्रीलंका के राष्ट्रपति जब मांडू की रानी रूपमती भ्रमण कर रहे थे इस दौरान स्कूल के बच्चे यहां घूम रहे थे उन्होंने उनसे कहा हम आपके साथ फोटो खिंचवाएंगे, राष्ट्रपति ने सहज अपनी पत्नी के साथ इन बच्चों के साथ फोटो खिंचवा और उनसे बात की।
● प्रोटोकॉल सुरक्षा में यह अधिकारी सुरक्षा कमान संभाले हुए थे
संयुक्त कलेक्टर सारस्वत शर्मा, पीथमपुर एसडीएम संदीप गुर्जर, धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह, इंदौर कमिश्नर एसडीओपी राजेश सुलिया, नालछा तहसीलदार राहुल गायकवाड, संयुक्त कलेक्टर वसीम अहमद भट्ट, मांडू थाना प्रभारी राम सिंह राठौड़, सहित, कई अधिकारी और पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दिखे.