जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मांडू में वृक्षारोपण के साथ गंगा आरती का आयोजन हुआ
नपा अध्यक्ष ने वृक्षारोपण के साथ गंगा आरती की
मांडू/मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 5 जून से विश्व पर्यावरण दिवस के दिन से 16 जून गंगा दशहरा तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जिसमें मांडू नगर परिषद के द्वारा मांडू के सागर तालाब रेवा कुंड पर जाकर वृक्षारोपण किया वही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मां रेवा कुंड पर गंगा आरती की गई मां गंगा की आरती संतो के सानिध्य में माडू नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर द्वारा की गई वही इस कार्यक्रम उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री जयराम गावर पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्याम लिलर मांडू नगर परिषद अधिकारी लाल सिंह राठौड़ नगर परिषद उप यंत्री बलदेव सिंह ठाकुर मांडू नगर परिषद स्वच्छता प्रभारी सादिक खान पार्षद पप्पू भाबर पार्षद प्रतिनिधि तुलसीराम पार्षद हेरेसिंग गावर पार्षद सीताराम भाभर वरिष्ठ पत्रकार सोमनाथ तिवारी वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी पत्रकार कपिल पारीक पत्रकार राहुल सेन मांडव विकाश यादव शेखा शेख जितेंद यादव वहीं नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी और मांडू नगर की जनता उपस्थित थे वही कार्यक्रम के पश्चात जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शपथ दिलाई गई वही कहा गया की जल स्रोत के संरक्षण एव पुनर्जीवन के लिए मध्य प्रदेश सरकार की पहली पहल जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम कीहै वही मध्य प्रदेश में जितने भी प्राचीन तालाब बावड़ी उन्हें फिर से जिंदा किया जाए और साफ सफाई की जाए जिससे पानी की समस्या खत्म हो जाए वही साथ में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति को हराभरा करने की बात कही है मांडू नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम द्वारा कहा गया कि प्रत्येक शनिवार रविवार मां रेवा कुंड पर संध्या आरती प्रारंभ की जाएगी जिससे मांडू नगर वासियों के साथ-साथ बाहर के टूरिस्ट भी मां नर्मदा की आरती का लाभ ले सके