*महिला बाल विकास विभाग ने जेंडर अपराधिक हिंसा की रोकथाम हेतु हम होंगे कामयाब पखवाड़े का आयोजन किया गया।*
*गणपुर मनावर* मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जेंडर अपराधिक हिंसा की रोकथाम हेतु व महिला सुरक्षा के लिए 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक हम होंगे कामयाब पखवाड़े के अंतर्गत एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। उक्त अभियान के अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग मनावर के द्वारा शासकीय एकीकृत हायर सेकंडरी विद्यालय गणपुर चौकड़ी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक सुलोचना खोड़े के द्वारा उपस्थित स्कूल की छात्राओ को संबोधित किया गया खोड़े मैडम ने छात्राओ को गुड टच और बेड टच किस प्रकार महसूस होता है उसकी खुलकर जानकारी दी गई छात्राओ को अपने साथ हो रहे किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार को खुलकर विरोध करने की बात कही गई साथ ही यदि किसी भी प्रकार की ज्यादाती हो रही हो तो टोल फ्री नंबर 7292357492 चाइल्ड लाइन 1098 और महिला बाल विकास विभाग को जानकारी देने की बात कही गई। दूसरी और शादी समारोह का सीजन चल रहा है इसी के चलते बाल विवाह रोकने व दहेज प्रथा का विरोध करने की बात कही गई यदि कहीं पर किसी प्रकार का बाल विवाह किया जा रहा है लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम है और लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम है तो टोल फ्री नंबर पर इस प्रकार की जानकारी दी जा सकती है या निकटतम पुलिस स्टेशन पर सूचना दी जा सकती है जो बच्चे अनाथ है जिन्हें माता-पिता द्वारा परित्याग कर दिया गया है जिनका कोई नहीं है ऐसे बच्चों को बाल कल्याण समिति को जानकारी देकर अवगत कराया जा सकता है ऐसे बच्चों की देखरेख बाल कल्याण समिति द्वारा कि जाएगी मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के बारे में भी जानकारी दी गई पर्यवेक्षक में बताया कि ऐसे बच्चे जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम हो और उनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई हो ऐसे बच्चों को पालन पोषण के लिए ₹4000 प्रतिमाह पेंशन की व्यवस्था बच्चों की उम्र 18 वर्ष होने तक मध्य प्रदेश शासन द्वारा की गई है । अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। मो.7292357492 उक्त कार्यक्रम में गणपुर सेक्टर पर्यवेक्षक मंगला चौहान पर्यवेक्षक सुशीला भंवर लक्ष्मी बघेल संकुल प्राचार्य सविता सोलंकी साथ ही गणपुर करौली सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सिंघाना सेक्टर प्रभारी सावन जाट की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक शपथ समारोह का आयोजन भी किया गया।