: ग्राम पंचायत नालछा 15 वित्त आयोग की राशि से ग्राम मे गौशाला हेतु गायो की रोटी संग्रहित करने हेतु ई रिक्शा क्रय की जाकर क्षेत्रीय विधायक कालू सिंह ठाकुर के कर-कमलों द्वारा लोकार्पण किया गया
Rajendra Devray
/
Wed, Oct 15, 2025
/
Post views : 310
ग्राम पंचायत नालछा के द्वारा पंचायत निधि के 15 वित्त आयोग की राशि से गौशाला हेतु रोटी संग्रहित करने हेतु ई रिक्शा क्रय कर लोकार्पण विधानसभा धर्मपुरी के क्षेत्रीय विधायक माननीय कालू सिंह जी ठाकुर के कर कमलो से पूजन कर ग्रामीणों की गरिमा मय उपस्थिति में सरपंच श्री मोहन डाबर को संचालित करने हेतु ई-रिक्शा की चाबी सुप्रद की गई उक्त ई रिक्शा से ग्राम में भ्रमण कर घर-घर से रोटी एकत्रित कर गौशाला को प्रदान की जाएगी जो एक पुण्य का कार्य होगा ग्राम वासियों द्वारा उक्त कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई उक्त कार्यक्रम में समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मोहनलाल जी शर्मा एवंभारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रघु निनामा मंडल महामंत्री विनोद ठाकुर जिला महामंत्री पवन जी कुशवाह सरपंच मोहन डाबर उपसरपंच राकेश कुशवाहा जनपद उपाध्यक्ष दिलीप डाबर विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर महेश यादव विधायक प्रतिनिधि मीडिया प्रभारी अशोक जी मिरदवाल कांतिलाल शर्मा वरिष्ठ नेता संतोष जी राठौड़ सुरेश दायमा अनिल पटेल शैलेंद्र ठाकुर जगदीश गिरवाल पंचायत सचिव मिथुन चौहान रोजगार सहायक राजेश गुर्जर रितेश मावी करण भूरिया आदि उपस्थित रहे