*108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी,महिला ने दिया बेटी को जन्म*
इंदौर - आज दिनांक 30 सितम्बर को
निवासी जम्बुडी हप्सी इंदौर, रहने वाली आशा पति संदीप बारया उम्र 25वर्ष को लगभग 8 बजे , प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी सूचना मिलने के बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिये रवाना हुई , इसी दौरान रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ गई l एम्बुलेंस स्टाफ इमर्जेंसी मेडिकल टेकनीशियन राकेश मंडराई और पायलेट पंकज भालके, 108 कॉल सेंटर पर जानकारी दी, एवं परिजनों की सहमति के बाद एंबुलेंस मै ही डिलेवरी करवाने का निर्णय लिया, महिला ने बेटी को जन्म दिया, और महिला और बच्चा को MTH हॉस्पिटल में भर्ती करायाl एंबुलेंस स्टाफ की सूझ बूझ से गर्भवती महिला की डिलेवरी एंबुलेंस में हुई और मां ओर बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं, जिनका उपचार जारी है।
l