: मनावर दादावाडी में त्रिदिवसीय महा महोत्सव आयोजन पर ज्योतिष रत्न मुनिराज श्री दिव्यचंदविजयजी म सा की पावन सानिध्य में गुरु सप्तमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया
Rajendra Devray
/
Sun, Jan 5, 2025
/
Post views : 264
*गुरु सप्तमी संपूर्ण नगर का उत्साह चरम पर*
गुरुदेव श्रीमद विजय श्री राजेन्द्रसूरीश्वरजी म सा के जन्म एवं स्वर्गारोहण दिवस पौष सुदी सप्तमी पर मनावर दादावाडी में त्रिदिवसीय महा महोत्सव आयोजन चल रहा हैं | आचार्य श्रीमद विजय श्री हितेशचंदसूरिश्वरजी मसा के आशीष एवं ज्योतिष रत्न मुनिराज श्री दिव्यचंदविजयजी म सा की पावन निश्रा में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा हैं | नगर को जैन पताका से सजाया गया हैं एवं भव्य चल समारोह की तैयारियां शिखर पर है | आयोजन के प्रथम दिवस 108 पार्श्वनाथ महापूजन व संपूर्ण दिवस के लाभार्थी राकेश कुमार नेमीचंद खटोड़ थे | दादावाडी के प्रांगण में विगत रात्रि में समाज के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में आकर्षक विषय पर फैंसी ड्रेस , धार्मिक नृत्य एवं प्रेरणा दायक नाट्य की प्रस्तुतियाँ दी गई | दादावाडी में द्वितीय संपूर्ण दिवस व 18 अभिषेक विधान के लाभार्थी श्रीमती स्नेहलता रमेशचन्दजी पगारिया परिवार टांडा वाले रहे | *गुरु सप्तमी के नगरभोज के मुख्य लाभार्थी श्री राजेन्द्रसूरी जैन दादावाडी ट्रस्ट के ट्रस्टी रमेशचन्द खटोड़ , समीरमल काकरेचा, पारसमल नवलखा, सुदर्शन फूलेरा, संतोष काकरेचा, सचिन भंडारी , मनोहर ओरा, शेखर खटोड़ , सुमित खटोड़ हैं |* गुरुपद महापूजन रथ का लाभ समाज रत्न रमेशचन्द खटोड़ परिवार मनावर ने लिया है | दादावाडी में महिलाओं के लिए मटकी एवं बच्चों के लिए दीपक थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई | संगीतकार मनीष मेहता के द्वारा शानदार भक्ति गीतो के द्वारा भक्ति की जा रही हैं | आगामी सप्तमी के चढावो के लिए छट को जाजम बिछाने का चढावा रितेश महेन्द्र जी सालेचा परिवार ने लिया | सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन आकेश नवलखा ने किया |