Rajendra Devray / Fri, Jan 2, 2026 / Post views : 340
नालछा/धार धामनोद गुजरी मार्ग पर ग्राम जामन घाटी के समीप मोड में गुरुवार देर शाम को लोडिंग वाहन वह कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई इस दुर्घटना में दोनों ही वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हुए। इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। इस दुर्घटना में बगड़ी इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम संचालक सहित लोडिंग वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में बदनावर निवासी एक अन्य युवक को गंभीर रूप से चोट आई है।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दोनों ही वाहनों में शव बुरी तरीके से फंसे हुए थे। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बगड़ी में स्थित इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम संचालक पवन पिता जगदीश पटेल 35 वर्ष गुरुवार शाम 6:00 बजे के बाद बगड़ी मैं स्थित बाइक शोरूम से अपनी कार से अपने घर ग्राम डोल धामनोद के लिए निकले थे। शाम को करीब 7: 30से 8:00 बजे के दरमियांन ग्राम जामन घाटी के समीप अंधे मोड धामनोद की तरफ से बदनावर की ओर जा रहा लोडिंग वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हुए।
*ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए शव को निकाला बाहर*
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी नालछा थाना प्रभारी कैलाश बारिया मौके पर पहुंचे वहीं 108 एंबुलेंस के टी एम टी नितेश कारपेंटर और पायलट निर्मल धनगर भी पहुंचे स्थानिक ग्रामीणों की मदद से दोनों ही वाहनो मैं फंसे हुए दोनों के शव को बाहर निकाला। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी। मृतक ग्राम ढोल धामनोद निवासी पवन पटेल एवं लोडिंग वाहन चालक बदनावर निवासी फरीद शाह पिता अब्बास शाह 48 वर्ष बताए गए हैं।जबकि बदनावर निवासी दिलीप मोदी 48 को गंभीर चोट आने पर नालछा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां से उन्हें गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर कर दिया गया है।
पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
थाना प्रभारी कैलाश बारिया और मेडिकल ऑफिसर चमनदीप सिंह अरोरा ने बताया कि देर शाम को दोनों के शव नालछा के पोस्टमार्टम रूम में रखे थे सुबह 10:30 बजे दोनों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव दिए गए।
नव वर्ष की खुशिया बदली मातम में
1 जनवरी 2026 दोनों ही परिवारों के लिए कभी नहीं भूलने वाला दर्द दे गया जहां एक और नववर्ष की खुशियां मनाई जा रही थी वहीं दूसरी तरफ दोनों ही परिवारों की खुशियां माता में बदल गई।
*तीन माह पूर्व ही बगड़ी में किया था शोरूम का शुभारंभ*
धामनोद के समीप ग्राम ढोल के रहने वाले पवन पटेल ने पूरे परिवार व रिश्तेदारों की उपस्थिति में बड़ी खुशी-खुशी इलेक्ट्रॉनिक बाइक के शोरूम का शुभारंभ तीन माह पूर्व ही बगड़ी में किया था। सड़क दुर्घटना में उनके मौत की जानकारी लगने के बाद क्षेत्र में दुख की लहर छा गई उनके परिजन नालछा पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन