डही में 5 झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग ने किए सील, झोलाछाप डॉक्टर में मचा हड़कंप
*बाग* ( डही )*:- स्वास्थ्य को लेकर डही क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा है डही क्षेत्र में गांव गांव में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार देखने को मिल गई थी इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग को लगातार शिकायत के प्राप्त हो रही थी जिस पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है आज दिनांक 6/7/2024 को
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ विजय अहरवल ने जानकारी देते हुए बताया
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला धार के आदेश अनुसार , स्वास्थ्य विभाग ,राजस्व विभाग ,पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाते हुए डॉ विजय अहरवाल बी एम ओ डही के मार्गदर्शन में आवश्यक कार्रवाई की एवं अवैध क्लिनिक को सील किया गया।
उक्त कार्यवाही में डही तहसीलदार श्री के. वास्केल , मेडिकल ऑफीसर डॉ जगदीश पटेरिया , डा चितरंजन बघेल ,हेड कांसटेबल श्री नरवरिया फार्मासिस्ट बबन डॉवर ने डही में अवैध निकी चिकित्सको की क्लीनिकों पर ओचक निरीक्षण कर सम्पूर्ण दस्तावेज की जांच कर अवैध पाये जाने पर ,बिना डिग्री के मरीजो का ईलाज करने की पुष्टि होने पर उनकी अवैध क्लिनिक पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए सील किया गया।
उक्त कार्यवाही से क्षेत्र में अचानक ही हड़कम मच गया और अवैध निजी चिकित्सको की कार्यवाही से पहले बचने का मोका नही मिला । विकास खंड में और निजी चिकित्सको को नोटिस जारी कर उनकी डिग्री की जॉच करवा कर वरिष्ठ कार्यालय से अपनी पेथी में ईलाज का पंजीयन करने के लिए आदेशित किया गया।