दत्तीगांव स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दत्तीगांव मैं आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर
सरदारपुर दत्तीगांव मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दत्तीगांव गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ,शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनकी विभिन्न बीमारियों का चिन्हांकन कर समय पर उपचार करना व ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाए आम जन तक पहुंचाना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना बीमारी को चिन्हाअंकित कर उसको स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचा कर उसका इलाज करना शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच किशोरी बालिकाओं की जांच एवं वरिष्ठ नागरिकों की जांच कर उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई गई शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल डॉ हेमंत वैद्य डॉ आशीष वैद्य जनपद सदस्य सुरेश मचार सरपंच ग्राम पंचायत दत्तीगांव प्रकाश जी पंडित गोविंद जी तौलसिंह जी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार आदि पदाधिकारी मंचासिन होकर कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलित कर सरस्वती माता के चित्र पर पूजन कर किया गया स्वागत भाषण डॉ अरुण कुमार के द्वारा दिया गया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई सोहन पटेल हेमंत जी वेद एवं आशीष जी वेद द्वारा उद्बोधन देकर संबोधित किया गया शिविर में कुल 96 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई एवं अस्थि रोग संबंधी 32 मरीजों की जांच की गई शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा 65 बच्चों की जांच की गई एवं नेत्र रोग के 41 की जांच कर मोतियाबिंद के लिए ऑपरेशन हेतु 8 मरीजों का चयन किया गया टी बी के 31 मरीज एवं असंचारी रोगों के लिए 31 मरीज का इलाज किया गया दंत विभाग द्वारा 24 दंतरोग के मरीजों का का उपचार किया गया शिविर में सिकल सेल के 52 मरीजों की जांच की गई एवं 263 आभा आईडी बनाई गई शिविर में कुल 818 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अलावा आयुष् विभाग के डॉक्टरों द्वारा भी सेवाएं दी गई है जिले नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सौरभ बोरासी विकासखंड से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल पाटीदार सी बी एम ओ डॉक्टर अरुण मोहरानी एवं डॉ संजय बिश्नोई डॉ सचिन द्विवेदी डॉ प्रदीप मालवीय डॉक्टर मोनिका पटेल डॉक्टर अथर्व शर्मा डॉ इशा कुरील नेत्र सहायक डॉक्टर सतीश पाराशर एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा अपनी सेवाएं दी गई मरीजों को लाने में आशा कार्यकर्ता एवम आगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का विशेष सहयोग रहा |