: नमामि गंगे जल संवर्धन परियोजना के अंतर्गत पर्यटन स्थल ऐतिहासिक नगरी मांडव के रेवा कुंड पर माननीय विधायक कालू सिंह ठाकुर के अथक प्रयास और हमारी खबर के असर से निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर कार्य की हुई शुरुआत
Rajendra Devray
/
Thu, Jun 13, 2024
/
Post views : 303
खबर का असर
विकास कार्यों के लिए एक्शन में दिखे विधायक ठाकुर
के नाम से खबर प्रकाशित की थी उसके परिणाम स्वरुप अगले दिन ही नमामि गंगे जल संवर्धन परियोजना के अंतर्गत पर्यटन स्थल ऐतिहासिक नगरी मांडव के रीवा कुंड पर माननीय विधायक कालू सिंह ठाकुर के अथक प्रयास और हमारी खबर के असर से
प्राचीन तीर्थ स्थल रीवा कुंड पर जहां पर मां नर्मदा स्वयं स्वप्न देकर प्रकट हुई है ऐसा माना जाता है कि परिक्रमा प्रारंभ करने वाले मार्कंडेय ऋषि ने भी यहां पर तपस्या की ऐसे ऋषियों की तपोभूमि मांडू में विधायक महोदय द्वारा रीवा कुंड पर गहरीकरण एवं सौंदर्य करण हेतु पूजा अर्चना कर पंडितों द्वारा श्लोक का उच्चारण कर विधि विधान से पूजा अर्चन कर गरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया साथ ही मुक्तिधाम का कार्य प्रगति पर है वही विधायक कालू सिंह ठाकुर द्वारा घाट के आसपास ही नर्मदा मांगलिक भवन के निर्माण करने की घोषणा की गई घाट स्थल एक सभा का आयोजन किया गया जिसके अध्यक्षता मानवीय विधायक कालू सिंह ठाकुर संचालन उपाध्यक्ष कृष्ण यादव कार्यक्रम को गति पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र परिहार ने दी इस अवसर पर मांडू महंत डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज मुकेश जी गंगवाल सोमनाथ जी तिवारी राजेश ठाकुर रतन बामनिया यश यादव विजय ठाकुर सादिक खान छोटू गवार पार्षद नंदू वसुनिया साथ ही सभी जनप्रतिनिधि पार्षद गण और इस पावन कार्य में गांव की समस्त जनता ने अपनी भागीदारी दिखाते हुए अपनी इच्छाएं प्रकट की और मां रेवा कुंड का सौंदर्य करण और गहरीकरण हो इस हेतु हम भी अधिक प्रयास करेंगे और हमसे जो सहयोग हो सकेगा हम करेंगे कार्यक्रम का आभार नगर पंचायत सब इंजीनियर बलदेव सिंह ठाकुर ने माना