Rajendra Devray / Wed, Feb 25, 2026 / Post views : 365
बैठक में आगामी त्यौहार जिसमे धुलेंडी व हिंगलाज जयंती पर चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई व आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
समाज अध्यक्ष राजेंद्र भावसार ने बताया कि आगामी 04 मार्च धुलेंडी पर सभी समाजजन भावसार समाज धर्मशाला में सुबह 8 बजे समाज के प्रत्येक घर से महिला एवं पुरुष एकत्रित होंगे तथा गुलाल के साथ होली खेली जाएगी उसके बाद समाज के गमी वाले परिवारों में सामुहिकरूप से उनके निवास पर जाकर समाज की परम्परानुसार उनके साथ दुख की होली मनाई जाएगी व समाजजनों द्वारा रंग डालने की परंपरा का निर्वाहन किया जाएगा।
इसी तरह से आगामी 17 मार्च को हिंगलाज जयंती प्रतिवर्षानुसार इस साल भी धूम धाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाएगी जिसमें श्री खाटूश्याम मन्दिर से भावसार धर्मशाला तक भव्य चल समारोह निकाला जाएगा व समाज के बच्चे जो बोर्ड की कक्षा 5, 8, 10 एवं 12 वी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले होनहार बच्चो का प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर उनका सम्मान किया जाएगा तथा समाज के वरिष्ठ व बुजुर्गों का भी सम्मान किया जाएगा।
माँ हिंगलाज की महाआरती के बाद भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
इसी प्रकार क्षत्रिय भावसार महिला मण्डल की बैठक भी आयोजित की गई भावसार महिला मण्डल की अध्यक्ष रीता भावसार ने बताया कि आगामी एक मार्च को महिला मण्डल द्वारा फागोत्सव मनाया जाएगा जिसमे गुलाल व फूलों के साथ होली खेली जाएगी व महिलाओ द्वारा राधा कृष्ण का भेष धारण कर फाग उत्सव के गीतों व भजनों पर नृत्य कर फागोत्सव मनाया जाएगा।
बैठक में समाज के वरिष्ठ योगेश भावसार, महेंद्र भावसार, सचिव ओम भावसार, रमेश भावसार, विनोद भावसार, सुनील भावसार, नवयुवक मंडल अध्यक्ष राहुल भावसार, रवि मुनिया भावसार, निलेष भावसार, रघु भावसार, राहुल सेमसंग, नितिन भावसार, अरविंद भावसार, गौरव वडनेरे, चिकि भावसार, नवयुवक क्षत्रिय भावसार समाज के सदस्यों के अलावा अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन