नेशनल लोकअदालत में न्यायाधीशों के समझने पर एक हुए दंपत्ति_माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी के अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार जैन साहब के मार्गदर्शन में न्यायालय परिसर अंजड़ में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया गया। लोक अदालत में लगभग 2 वर्ष से पृथक रह रहे दंपति को तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड अंजड़ श्री नीरज कुमार सोनी तथा न्यायाधीश सुश्री रेणुका बारिया के द्वारा समझाये जाने पर दंपति ने लोक अदालत में आपसी समझौता करते हुए एक दूसरे को माला पहनाई पश्चात न्यायाधीशों ने उन्हें पौधा भेंट किया । लोक अदालत में नगर पालिका अंजड़ एवं ठीकरी तथा विभिन्न बैंकों के प्रकरणों के साथ ही न्यायालय में लंबित चेक बाउंस, सिविल एवं आपराधिक प्रकरणों का निराकरण समझौते के आधार पर किया गया इस अवसर पर न्यायाधीश श्री नीरज कुमार सोनी ने बताया कि लोक अदालत में समझौता होने से पक्षकारों के मध्य आपसी सौहार्द बना रहता है साथ ही पक्षकारों को लोक अदालत में समझौता करने पर कोर्ट फीस से छूट प्रदान की जाती है एवं नगर पालिका के प्रकरणों में टैक्स के अधिभार से भी आम नागरिकों को छूट प्रदान की जाती है इसलिए लोक अदालत में समझौता कर अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण आम नागरिकों को करना चाहिए। इस आयोजन में मानसिंह सोलंकी अध्यक्ष अभिभाषक संघ के साथ समस्त अभिभाषक गण के सदस्य, नगर पालिका एवं बैंक के अधिकारी कर्मचारी , नायब नाजिर देव प्रसाद सवनेर एवं अन्य न्यायालय स्टाफ तथा पक्षकारगण उपस्थित रहे।