श्याम मन्दिर में जन्माष्टमी पर्व हर्षोउल्लास में साथ मनाया।
कलकत्ता से बुलवाये विशेष वाघा, मुकुट, छत्र व फूलों से श्याम बाबा का किया आकर्षक श्रंगार।
भजन संध्या व मटकी फोड़ का हुआ आयोजन।
अंजड:- नगर के बसस्टैंड के पास आशीर्वाद नगर स्थित श्री श्याम मन्दिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास व भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्याम मन्दिर में सुबह 5 बजे से पण्डित पंकज जोशी द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के श्याम बाबा का पूजन अर्चन किया गया तथा सेवादारों द्वारा श्याम बाबा का कलकत्ता से बुलवाए विशेष वाघा, मुकुट और छत्र के साथ फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया।
सुबह 7:15 बजे श्रृंगार आरती की गई तथा शाम 7:15 बजे सांयकालीन आरती के बाद श्री हरि मिज्युकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया जो भगवान के जन्मोत्सव तक चला जिसमें गायक कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक श्रीकृष्ण व श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जिस पर भक्तजन जमकर झूमे तथा भक्तों पर इत्र वर्षा भी की गई।
रात्रि 12 बजे लड्डू गोपाल एवं श्याम बाबा का पूजन अर्चन कर लड्डू गोपाल को आकर्षक पालने में झूला झुलाया व रात्रि 12 बजे संगीतमय महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। जन्मोत्सव के समय अलाकि की पालकी जय कन्हैयालाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की के जयकारों से मन्दिर परिसर गूंज उठा।
वही युवाओं द्वारा श्याम मन्दिर में मटकी फोड़ का आयोजन भी रखा गया मन्दिर प्रांगण में करीब 15 फिट की ऊँचाई पर मटकी बांधी गई जिसे युवाओं द्वारा फोड़ा गया। श्याम मन्दिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।
*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने श्याम मंदिर में वेणु(वंशी) का किया वादन:-*
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने नगर के श्री श्याम मंदिर में वेणु (वंशी) का वादन किया जिसमें स्वयंसेवक एक साथ एक ही धुन पर अनुशासन में खड़े होकर एक स्वर के साथ वादन किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस दिवस पर उनके सबसे प्रिय वाद्य द्वारा यह प्रदर्शन किया गया। स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में श्रृंग वाद्य से अपनी प्रस्तुति दी जिसमें मुख्य रुप से वेणु (वंशी) जैसे वाद्यों का प्रदर्शन किया गया जिसे देखने के लिए आस पास के भक्तों की भीड़ भी मौजूद रही।
इन मंदिरों में भी मना कान्हा का जन्मोत्सव:-
नगर की अम्बिका गली स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर एवं गढ़ी मोहल्ला स्थित श्रीराम मंदिर में भी जन्माष्टमी पर्व धूम धाम से मनाई गई।
सायंकालीन आरती के बाद यहां भी भजन संध्या का आयोजन हुआ तथा जन्मोत्सव के समय रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का पूजन अर्चन के बाद महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।
इसी तरह से यादव समाज द्वारा भी यादव धर्मशाला मे जन्माष्टमी पर्व पर शाम 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन कर रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।