पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद ने लोकसभा निर्वाचन ड्यूटी के पश्चात लिया डी ब्रीफिंग सेशन
निर्वाचन ड्यूटी के दौरान सामने आये सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों पक्षों पर किया मंथन
संपूर्ण ज़िले में बिना किसी घटना के शांतिपूर्ण और निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने पर सभी थाना प्रभारी और एसडीओपी की पुलिस कप्तान ने की सराहना
3000 पुलिस कर्मियों ने लगातार 72 घंटे कार्यशील रहकर करवाया ज़िले में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार ने लगातार रखी पैनी नज़र
एस पी ने वीसी के माध्यम से लिया डी ब्रीफिंग सेशन , मीटिंग में जिले के सभी एसडीओपी, डीएसपी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी रहे मौजूद
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस कप्तान बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद ने जिले के समस्त पुलिस बल को दी बधाई
एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों से चुनाव ड्यूटी को लेकर लिया फीडबैक
*इसी के साथ पुलिस महा निदेशक मध्यप्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना के निर्देशों के तारतम्य में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए दिनांक 20.05.2024 से 05.06.2024 तक 15 दिवसीय समर कैंप के आयोजन को लेकर की गई समीक्षा जिसमें आउटडोर -इनडोर एक्टिविटी होगी शामिल , पुलिसकर्मियों के बच्चो को अलग अलग विधाओ में दिया जाएगा प्रशिक्षण*
मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार पाटीदार, एसडीओपी बड़वानी, श्री दिनेश सिंह चौहान, एसडीओपी राजपुर, श्री आयुष कुमार अलावा, एसडीओपी सेंधवा श्री कमल सिंह चौहान, डीएसपी महिला सुरक्षा श्री महेश सुनैया, डीएसपी अजाक, जितेंद्र कुमार भास्कर, रक्षित निरीक्षक, श्री चेतन बघेल, सूबेदार व जिले के समस्त थाना प्रभारी/ चौकी प्रभारी व ऑफिस स्टाफ रहा मौजूद l