Rajendra Devray / Thu, Dec 4, 2025 / Post views : 327
उदयपुर जिले के कोटड़ा में दैनिक भास्कर संवाददाता रमेश गरासिया को जान से मारने की धमकी देने पर मेवाड़ प्रेस क्लब द्वारा प्रतापगढ़ उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया पत्रकार को धमकी देने वाले कार्यवाहक पंचायत समिति के विकास अधिकारी व मैरपुर ग्राम पंचायत के प्रशासक पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
मेवाड़ प्रेस क्लब प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष मनोज राठौर के तत्वाधान में पत्रकारों द्वारा उपखंड अधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि झाड़ोल में 30 नवंबर को पत्रकार रमेश गरासिया से जान से मारने की धमकी दी कार्यवाहक विकास अधिकारी शंभूराम गरासिया व मैरपुर ग्राम पंचायत के प्रशासक पति द्वारा मोबाइल कॉल कर धमकी दी गई मेवाड़ प्रेस क्लब ने तत्काल पत्रकार को पुलिस सुरक्षा दिलाने की मांग उठाई साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री के नाम दिए इस ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने प्रशासक पति पर सख्त कार्रवाई कार्यवाहक बीडीओ को निलंबित करने एवं पत्रकार रमेश गरासिया को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की गई। इस अवसर पर पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द जल्द से लागू करने की मांग की गई । ज्ञापन देते समय मेवाड़ प्रेस क्लब सोसायटी प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष मनोज राठौर वरिष्ठ पत्रकार अरुण वोरा तेजकरण राठौर रितेश सालवी किशोर छाबड़ा चंद्रशेखर मेहता हितेश उपाध्याय दिलीप सेन दिलीप टांक तारुसिंह यादव महेश राव सहित जिले के पत्रकार साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन