: बड़वानी स्कूल चले हम अभियान में पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने शासकीय कन्या उमावि बड़वानी में बच्चो को दिया मार्गदर्शन बताये सफलता के सूत्र सफलता किसी की मोहताज नही होती
Rajendra Devray
/
Thu, Jun 20, 2024
/
Post views : 299
*एस पी ने बच्चों की क्लास लेकर मोटीवेट किया*-
*प्रतिभा किसी भाषा, जगह की मोहताज नहीं- एस पी श्री पुनीत गेहलोद*
शासन के दिशा निर्देशन में जारी स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत भविष्य से भेंट कार्यक्रम में आज दिनांक 20 जून 2024 को शासकीय कन्या उ मा वि बड़वानी में पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा शाला में उपस्थित होकर बच्चों को भविष्य में करियर के संबंध में मार्गदर्शन दिया, *''प्रतिभा किसी भाषा,जगह की मोहताज नहीं''* और पुलिस प्रशासन के संबंध में भी बच्चों को जानकारी दी, बच्चों को नियमित शाला में आने हेतु मोटिवेट भी किया और पढ़ाई कर अच्छे पदों पर कैरियर बनाने के बारे में भी बताया। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत जिला बड़वानी के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को भी नवीन स्कूल सत्र के प्रारंभ में ही स्कूलों में भेजकर बच्चों से साक्षात्कार कराया गया और डॉयल 100, सायबर अपराध, सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी, सबसे महत्वपूर्ण बच्चों को गुड टच बेड टच से अवगत कराकर अपराध से बचने के बारे में जानकारी दी गई साथ ही चाईल्ड हेल्प लाईन, महिला हेल्प लाईन, सायबर हेल्प लाईन जैसे नम्बंरों को सांझा किया गया है । यातायात पुलिस बड़वानी द्वारा स्कूलों में संचालित हो रही स्कूाल बसों के फिटनेस दस्तावेजों की जॉच पड़ताल की गई और सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की कोई कमी न हो इसके लिए स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया ।