Rajendra Devray / Wed, Feb 25, 2026 / Post views : 350
[video width="848" height="480" mp4="https://policepublicnews.com/storage/2026/02/VID-20260225-WA00381.mp4"][/video]
निशान यात्रा के बाद 25 फरवरी, बुधवार को श्याम बाबा का महाभिषेक व हवन किया गया।
श्री श्याम मन्दिर सेवा समिति ने बताया कि मन्दिर समिति द्वारा फागुन माह में प्रतिवर्षानुसार इस साल भी फागोत्सव सप्ताह मनाया जा रहा है व मन्दिर में अनेक धार्मिक आयोजन सम्पन्न किये जा रहे है।
बुधवार को अलसुबह 4 बजे से पण्डित बसन्त शर्मा द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ श्याम बाबा का शुद्ध गंगा व नर्मदा जल से स्नान करवाया गया पश्चात गाय के दूध, दही, घी, शहद, मिश्री, केसर व औषधियों से अभिषेक किया गया जो सुबह 5:30 बजे तक चला उसके बाद श्याम बाबा का आकर्षक फूलों व सुंदर बागा से मनमोहक श्रंगार किया गया व सुबह 7:30 बजे मंगला आरती की गई।
सुबह 9 बजे से पण्डित वैभव शर्मा द्वारा विधान विधान पूर्वक मंदिर परिसर में श्यामबाबा के निमित्त लक्ष्मीनारायण महायज्ञ शुरू किया जिसमे मुख्य जजमान राहुल सेन ने सपत्नीक पूजा अर्चना कर अनेक भक्तों द्वारा विश्व शांति व सभी के कल्याण की कामना को लेकर भगवान लक्ष्मीनारायण, भगवान भोलेनाथ, प्रभु श्रीराम, माता लक्ष्मी के साथ श्री खाटूश्याम के नाम से ॐ श्री श्याम देवाय नमः के नाम से सैकड़ो आहुतियां प्रदान की गई।
सुबह 11:30 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद आरती की गई व प्रसादी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर श्री श्याम मन्दिर में स्थापित भगवान पशुपतिनाथ महादेव, श्री सालासर बालाजी, श्रीराम व श्रीकृष्ण दरबार को आकर्षक रूप से सजाया गया वही मन्दिर की रंग बिरंगी झालरदार कपड़े व छातो से साज सज्जा की गई व पूरे मन्दिर पर रंग बिरंगी रोशनी लगाई जिससे पूरा मन्दिर रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन