*नारी शक्ति किसी से कम नहीं किरण की नई ऊर्जा ने नए उद्देश्य नए संकल्प देशभक्ति जनसेवा ने सिद्ध कर दिया जन सेवा और देशभक्ति महत्वपूर्ण होती है*
लोक सभा निर्वाचन में अपने 9 माह के नोनीहाल के साथ मातृशक्ति किरण ने कर्तव्य की एक नई किरण के साथ दो कर्तव्य एक साथ निभाए
महिला थाना बडवानी में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक 304 किरण ने अपने 9 माह के दूध मुहे बच्चे के साथ निर्वाचन ड्यूटी की पूर्ण।
कहते हैं मातृशक्ति किसी से कम नही कमजोर नहीं होती है वह अपने कर्म और अपने धर्म को बहुत अच्छे से जानती है समझती है और समय आने पर दोनों पर 100% खराउतर कर अपना कर्तव्य निभाने में आज भी सक्षम है प्रधान आरक्षक किरण की ड्यूटी अंजड़ में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के मतदान केंद्र पर लगाई गई थी जहाँ पर उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी पूर्ण की
देशभक्ति जनसेवा का जज्बा लिए अपने कर्तव्य का किया निर्वहन करना कोई प्रधान आरक्षक किरण से सीखे
नारी शक्ति किसी से कम नहीं यह युक्ति महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती किरण ने सिद्ध कर दी
महिला आरक्षक किरण की नई ऊर्जा नए उद्देश्य नए संकल्प देशभक्ति जनसेवा ने सिद्ध कर दिया जन सेवा और देशभक्ति परिवार और बच्चों से भी अधिक महत्वपूर्ण होती है
महिला आरक्षक किरण ने कठिन घड़ी में जहां पर 42 से 44 डिग्री का तापमान हो निर्वाचन करवाना हो अपने नोनीहाल के साथ अपने कर्तव्य पथ पर निष्काम भाव से ड्यूटी पर खड़े रहकर दोनों ही कार्य एक साथ पूर्ण करें
पुलिस अधीक्षक महोदय ने किरण के इस कार्य की सराहना की है वही आम जनता ने भी किरण के इस कार्य की सराहना की है वास्तव में किरण ने एक मात्र शक्ति होने का परिचय तो दिया ही है मातृशक्ति के साथ ही पुलिस विभाग के अंदर एक ईमानदार और कर्तव्य निष्ट पुलिस कर्मी होने का भी परिचय दिया है उनके कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी कम है
*पुलिस कप्तान बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद ने उनके कार्य की सराहना की*