: जोबट- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय में जोबट एवं उदयगढ विकासखंड के स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ एसडीएम की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया स्वास्थ सुविधाओ के लिए दिए निर्देश
स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार कर आवश्यक सुविधा प्रदान करें- एसडीएम
जोबट:- अलीराजपुर
जोबट- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय में जोबट एवं उदयगढ विकासखंड के स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ एसडीएम की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकारिणी समिति सदस्यों की सहमति से
जोबट अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम निर्माण, विधायक जोबट द्वारा शव वाहन की मांग, जोबट तथा उदयगढ़ अस्पताल में क्यूआर कोड लगाने के प्रस्ताव को तैयार कर अनुमोदन प्राप्त करने, एनआरसी में भर्ती कुपोषित बच्चों हेतु आवश्यक दवाई की व्यवस्था, मरीज के साथ अटेंडर के लिए निशुल्क खाने की सुविधा आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गये ।
यदि मरीज तथा उसके परिजन धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करते हुए पाए जाते हैं तो ₹200 जुर्माना का प्रावधान को सख्ती से लागू करने, उदयगढ़ अस्पताल में ओपीडी पर्ची शुल्क ₹10, भर्ती शुक्ल ₹30 निर्धारित किया गया । उदयगढ़ अस्पताल में नवीन एक्स-रे मशीन लगवाने हेतु विधायक जोबट की अनुशंसा हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोबट में वेटिंग चेयर उपलब्ध करवाने और 24 घंटे पीने के पानी की व्यवस्था हेतू नगर पंचायत को निर्देशित भी किया गया । बैठक में एसडीओ पीडब्ल्यूडी, बीएमओ जोबट, उदयगढ , महिला बाल विकास अधिकारी एवं सीएमओ भी उपस्थिति रहे ।
रिपोर्ट:-कन्हैया राय