बोहरा समाज के कई सदस्यों ने भाजपा के सदस्यता ग्रहण करि।
बड़वानी- जिला भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को बोहरा समाज के कई सदस्यों ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिनको अतिथियों ने भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।
विधानसभा मीडिया प्रभारी नरेन्द्र गुप्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि शुक्रवार को जिला कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते समय खरगोन-बड़वानी लोकसभा के सांसद एवं प्रत्याक्षी गजेंद्र सिंह पटेल, बड़वानी जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले, बड़वानी नगर मंडल अध्यक्ष मिथुन यादव, बड़वानी जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आदिल तीगाले, वार्ड नंबर 19 पार्षद कौसर मंडवाड़ा व कार्यलय मंत्री राजेन्द्र सोनी विशेषरूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर सांसद प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल एवं जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में विकास के अनगिनत कार्य हुए इसके अलावा देश के हर तबके के लोगो को शासन की कई जनहितैषी योजनाओं का सीधा लाभ मिला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है, और भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नही है भाजपा जो वादे करती है उसे पूरा करती है। और इसी का परिणाम है कि आज देश के हर वर्ग का व्यक्ति भाजपा की और आशाभरी निगाहों से देख रहा है और भाजपा के प्रति आमजनो का विश्वास बढ़ रहा है।
तथा लोकसभा चुनाव में भाजपा मोदीजी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से वापस सरकार बनाएगी तथा इस बार 400 पार का आंकड़ा छुएगी।
इन्होंने करि सदस्यता ग्रहण:-
बोहरा समाज के मुस्तफा आदिल, मुस्तफा सोदूल, यूसुफ तारमल, शब्बीर मुंशी, मोहम्मद सैफी, सेफूददीन सैफी, हुसैन मंडवाड़ा, बुरहानुद्दीन बादशाह, अली असगर, अली असगर फखरूद्दीन, हुजेफा हुसैन आदि अनेक कार्यकर्ताओं को अतिथियों ने भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।