*चोरी के मामले में लंबे समय से फरार आरोपियो के कब्जे से 251500/- मशरूका जब्त आरोपियों को थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
*आरोपियो की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा ₹2000-2000/- के नकद ईनाम की उद्घोषणा जारी की थी*
घटना दिनांक 08.07.2023 को अज्ञात बदमाशों द्वारा सूचनाकर्ता राहुल पिता सुदर्शन वर्मा जाति कलाल निवासी चाचरिया के घर से 01 सोने की चेन, 04 नग सोने के कंगन, 01 जोड़ सोने के टॉप्स, 01 नग सोने की अंगूठी, व अन्य सामग्री व नगदी ₹50000 रुपए चुरा कर ले जाने कि सूचना पर थाना सेंधवा ग्रामीण पर अपराध क्रमांक 491/23 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार, एस डी ओ पी सेंधवा श्री कमल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण द्वारा टीम गठित कि गई । टीम द्वारा तकनीकी माध्यम से फरार आरोपियों तलाश कर दिनांक 13/01/2024 को आरोपी ईश्वर सिंह पिता नूरबिनसिंह चावला जाती सिकलीगर निवासी उमठी को गिरफ्तार किया जाकर 01 सोने की अंगूठी कीमती 12400, 01 सोने की चैन कीमती 32650, 01 जोड़ सोने के टॉप्स कीमती 16900, 04 नग सोने के कंगन कीमती 27650, कमरबंद चांदी का कीमती 35000 रुपये चांदी के सिक्के कीमती 4000 रुपये एवं नकदी 3000 रुपये कुल मश्रुका 131600/- रुपये जप्त किया जाकर सेंधवा जेल निरुद्ध किया गया।
चोरी के मामले में फरार आरोपियो की तलाश लगातार की जाकर 1 साल 5 माह से फरार चल रहे उद्घोषित आरोपी राजेंद्र पिता जीतूसिंग सिकलीगर उम्र 25 साल निवासी सिनगुन थाना गोगावा जिला खरगोन को गिरफ्तार किया गया जिससे 5 चांदी के सिक्के कीमती 1500 02 नग सोने के कंगन कीमती 88000/- रुपये 01 मोटर साइकिल कीमती से 60 हजार रुपये कुल जप्त मश्रुका 159500/- व हरपालसिंह पिता उत्तमसिंह सिकलीगर उम्र 22 साल निवासी सिनगुन थाना गोगावा जिला खरगोन से 02 सोने की चूड़ियां कीमती 82 हजार रुपये एक चांदी का कमरबंद कीमती 10 हजार रुपये कुल 92000/- रुपये दोनो आरोपियो से कुल 251500/- रुपये की जप्त किया जाकर आरोपी गणो को गिरफ्तार कर न्यायालय सेंधवा में पेश किया गया। जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उप जेल सेंधवा दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण, सहायक उप निरीक्षक संजय शर्मा चौकी प्रभारी चाचरिया, प्रधान आरक्षक 62 रामकिशोर कि सराहनीय भूमिका रही।*