धार जिले के धरमपुरी में महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी माया मंडलोई ने रविवार को अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ जियाउल हक ओर कर्मचारियों के साथ बेट संस्थान टापू का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने श्री बिल्वामृतेश्वर महादेव के दर्शन किए दर्शन के बाद बेट टापू ओर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया इसके साथ ही गणपति घाट, भेरू घाटी,कटोरा घाटी आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई के साथ बिजली व्यवस्था देखी एवम जहा सफाई में कमी दिखी साफ सफाई के निर्देश दिए गए वही नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ जियाउल हक ने बताया कि आज हम लोगों महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए बेट संस्थान टापू पर पहुंचे जहां मंदिर परिसर ओर टापू का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए गए है वही सीसीटीवी कैमरे जिसकी जिम्मेदारी नगर परिषद को दिए गए उन्हें नगर के प्रमुख मार्गो पर लगाये जायेंगे इस दौरान नगर वासियों से निवेदन किया गया है कि अपने वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी सहयोग करें। इस दौरान नगर परिषद के शरीफ दरोगा एवं मीडिया साथी मौजूद रहे बता दे 25 फरवरी को नगर में निकलने वाली राजसी सवारी एवं 26 फरवरी को महा शिवरात्रि पर्व पर नगर सहित क्षैत्र से स्नान एवं दर्शन के लिए एक लाख से भी अधिक श्रद्धालु धरमपुरी पहुंचते है।