Rajendra Devray / Fri, Nov 21, 2025 / Post views : 311




शासकीय महाविद्यालय मनावर में आज दिनांक 21.11.2025 से पाँच दिवसीय पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम एवं सतत जीवन शैली कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस.एस. जामोद, प्राध्यापक डॉ. के.एस. वास्केल तथा मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका देवड़ा एवं श्रीमती योगिता पाटीदार द्वारा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
कार्यक्रम में प्रथम वक्ता के रूप में डॉ. प्रियंका देवड़ा, सहायक प्राध्यापक, शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी ने उपस्थित विद्यार्थियों को यह बताया कि हमारे आसपास की अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक सौंदर्य एवं सजावटी सामग्री किस प्रकार निर्मित की जा सकती है तथा किस प्रकार उन्हें उपयोगी वस्तुओं में बदला जा सकता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया।
अगली कड़ी की वक्ता श्रीमती योगिता पाटीदार, दिशा सामाजिक संस्थान एवं शिक्षा समिति, बड़वानी रहीं। उन्होंने पेपर वेस्ट से ज्वेलरी निर्माण तथा अन्य उपयोगी वस्तुओं के निर्माण की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया।
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का परिचय इको क्लब प्रभारी डॉ. नूतन राजपूत द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. मानसिंह अजनार, डॉ. अशोक कुमार बघेल, डॉ. जी.एस. वास्केल सहित समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ. लोकेश बघेल, विभाग—वनस्पति शास्त्र द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन