Rajendra Devray / Sun, Dec 28, 2025 / Post views : 46




घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास क्षेत्र में जांच की गई। रेस्क्यू दल द्वारा पिंजरा लगाया गया तथा निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। रेस्क्यू दल को अभी घटनास्थल के आपस जंगली जानवर के चिन्ह नहीं मिले है।
सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों को सतर्क रहने एवं आवश्यक सावधानियाँ अपनाने हेतु समझाइश दी गई है। प्रभावित क्षेत्र में मुनादी भी करवाई जा रही है तथा आमजन को बच्चों एवं बुजुर्गों को अकेले बाहर न भेजने, सूर्यास्त के पश्चात जंगल और खेत में नहीं जाने, दिन में समूह बनाकर ही खेत में जाने एवं किसी वन्यप्राणी के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करने की अपील की गई है।
वन विभाग द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है एवं आवश्यकतानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन