*इंदौर (ग्रामीण) ज़ोन के आई जी श्री अनुराग ने किया जिला बड़वानी के थानों का औचक निरीक्षण*
*पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर (ग्रामीण) जोन इन्दौर श्री अनुराग द्वारा जिला बड़वानी के थाना सिलावद, थाना पलसूद, थाना सेंधवा शहर व थाना सेंधवा ग्रामीण का किया औचक निरीक्षण*
*थानो पर रिकार्ड संधारण, पेडिंग अपराधों व थाने के विभिन्न रजिस्टरों का स्वयं अवलोकन किया।*
*थाना स्तर पर बेहतर पुलिसिंग हेतु दिए पुलिस अधिकारियो को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश*
पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर (ग्रामीण) जोन इन्दौर श्री अनुराग द्वारा आज दिनांक 28.06.2024 को जिला बड़वानी के थाना सिलावद, थाना पलसूद, थाना सेंधवा शहर व सेंधवा ग्रामीण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार पाटीदार रहे मौजूद।
आई.जी. श्री अनुराग द्वारा निरीक्षण के दौरान तीनों थानों के मालखाना, हवालात, विवेचक कक्ष, CCTV कैमरा प्रणाली, थाना रिकार्ड, एनसीआर, एमएलसी रजिस्टर, एक्स-रे और अन्य अभिलेखों के सही तरीके से संधारण करने का बताया गया, साथ ही चिन्हित अपराध, गंभीर चोरी, धारा 363 आईपीसी, धारा 173(8) जा.फौ. प्रकरण, राहत प्रकरण, खात्मा, खारजी, चालान, अपराध पेंडिंग रजिस्टर को स्वयं चेक किया व थानों की वर्किंग को जाना, उनके उचित निराकरण हेतु थाना प्रभारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आई.जी. श्री अनुराग का निरीक्षण बहुत ही मार्गदर्शी रहा। थाना स्तर पर रिकार्ड संधारण बेहतर रखने से थानो के कार्य की गुणवत्ता बढेगी साथ ही सम्पत्ति संबंधी अपराध में लंबी अवधि से फरार आरोपियो की धरपकड़ हेतु विशेष योजना तैयार कर अधिक से अधिक मश्रुका बरामद करने के प्रयास पर जोर दिया। चोरी, लूट में आदतन बदमाशो की जमानत निरस्त कार्यवाही पूर्ण करने का बताया। थाने के हिस्ट्रीशीटर / गुण्डो/ निगरानी बदमाश के मोबाईल नम्बर, आधार नम्बर व फोटो आदि की जानकारी रजिस्टर में अपडेट करने व उनके निवास स्थानो पर आकस्मिक चेकिंग की जाए। लूटपाट वाले रोड़ या स्थानो, साप्ताहिक हाट-बाजार में अधिक बल तैनात कर रोड़ पेट्रोलिंग की जाए।
आई.जी. श्री अनुराग द्वारा निरीक्षण के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियो से कहा कि हर ग्राम पंचायत में पंचायत के सहयोग से कैमरे लगाने का प्रयास करे। बंद पडे कैमरो को जल्द से जल्द चालू कराए जिससे पुलिस को किसी भी वारदात के बाद आरोपियो को पकडने में मदद मिल सके।
आई जी श्री अनुराग ने थाना सिलावद, पलसूद, सेंधवा शहर व सेंधवा ग्रामीण की जनता से जन संवाद किया जिले की पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली, उनकी पुलिस से और क्या अपेक्षाएं हैं, क्या रिक्वायरमेंट है आदि के बारे में थाना क्षेत्र की जनता से संवाद किया व थाना सेंधवा शहर थाना परिसर में पौधारोपण किया
आई.जी. श्री अनुराग के उपरोक्त निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार पाटीदार, एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान, एस.डी.ओ.पी. सेंधवा श्री कमल सिंह चौहान , रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल, सुबेदार अलका वास्केल, थाना प्रभारी कोतवाली बड़वानी निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी सिलावद, उप निरीक्षक, श्रीमती जानी चारेल, थाना प्रभारी पलसूद निरीक्षक शेर सिंह बघेल, थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक दिलीप पुरी, थानों का पुलिस स्टाफ रहा मौजूद।