श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय इन्दौर (ग्रामीण) जोन इन्दौर श्री अनुराग द्वारा धार जिले के एस.डी.ओ.पी. कार्यालय मनावर, थाना मनावर, थाना गंधवानी व थाना धरमपुरी का किया औचक निरीक्षण।
थानो के रिकार्ड संधारण, पेडिंग अपराधो व रजिस्टरो का स्वयं अवलोकन किया। थाना स्तर पर बेहतर पुलिसिंग हेतु पुलिस अधिकारियो को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय इन्दौर (ग्रामीण) जोन इन्दौर श्री अनुराग द्वारा कल दिनांक 12.06.2024 को धार जिले के एस.डी.ओ.पी. कार्यालय मनावर, थाना मनावर, थाना गंधवानी व थाना धरमपुरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार उपस्थित रहे।
आई.जी. श्री अनुराग द्वारा निरीक्षण के दौरान तीनो थानो के मालखाना, हवालात, विवेचक कक्ष, CCTV कैमरा, थाना रिकार्ड, एनसीआर एमएलसी रजिस्टर, एक्स-रे और थाने के रिकॉर्ड को सही संधारण कर निराकरण करने हेतु बताया गया। साथ ही चिन्हित अपराध, चोरी, 363 आईपीसी, धारा 173(8) जा.फौ. प्रकरण, राहत प्रकरण, खात्मा, खारजी, चालान, अपराध पेंडिंग रजिस्टर को स्वयं चेक किया एवं उनके उचित निराकरण हेतु थाना प्रभारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आई.जी. श्री अनुराग महोदय का निरीक्षण बहुत ही मार्गदर्शी रहा। थाना स्तर पर रिकार्ड संधारण बेहतर रखने से थानो के कार्य की गुणवत्ता बढेगी साथ ही सम्पत्ति संबंधी अपराध में लंबी अवधि से फरार आरोपियो की धरपकड़ हेतु विशेष योजना तैयार कर अधिक से अधिक मश्रुका बरामद करने के प्रयास पर जोर दिया। चोरी, लूट में आदतन बदमाशो की जमानत निरस्त कार्यवाही पूर्ण करने का बताया। थाने के हिस्ट्रीशीटर / गुण्डो/ निगरानी बदमाश के मोबाईल नम्बर, आधार नम्बर व फोटो आदि की जानकारी रजिस्टर में अपडेट करने व उनके निवास स्थानो पर आकस्मिक चेकिंग की जाए। लूटपाट वाले रोड़ या स्थानो, साप्ताहिक हाट-बाजार में अधिक बल तैनात कर रोड़ पेट्रोलिंग की जाए।
आई.जी. श्री अनुराग द्वारा थाना गंधवानी पर आए सिकलीगर समाज के पदाधिकारियो से भी चर्चा की, उन्हे अवैध फायर आर्म्स निर्माण व तस्करी के कार्य को छोडकर मुख्य धारा में रहकर कार्य करने की समझाईश दी गई। साथ ही नागरिको ने बिल्दा में चौकी स्थापित करने की मांग करने पर उक्त बात को नोट कर स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया।
आई.जी. श्री अनुराग महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियो से कहा कि हर ग्राम पंचायत में पंचायत के सहयोग से कैमरे लगाने का प्रयास करे। बंद पडे कैमरो को जल्द से जल्द चालू कराए जिससे पुलिस को किसी भी वारदात के बाद आरोपियो को पकडने में मदद मिल सके।
आई.जी. श्री अनुराग महोदय के उपरोक्त निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार, एस.डी.ओ.पी. मनावर श्री अंकित सोनी (I.P.S.) , रक्षित निरीक्षक धार श्री पुरुषोत्तम विश्नोई, थाना प्रभारी गंधवानी निरीक्षक कैलाश बारिया, थाना प्रभारी धरमपुरी निरीक्षक संतोष यादव, थाना इंचार्ज मनावर राहुल चौहान व तीनो थाना का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।