पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) जोन इन्दौर श्री अनुराग द्वारा जिले के कुक्षी अनुभाग में S.D.O.P. कार्यालय कुक्षी, थाना कुक्षी, थाना कुक्षी अंतर्गत चौकी निसरपुर का निरीक्षण कर रिकार्ड संधारण एवं पुलिस कार्यप्रणाली हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही एस.डी.ओ.पी. कार्यालय कुक्षी में वृक्षारोपण कर धार पुलिस परिवार की ओर से धार जिले को "पर्यावरण सुरक्षा" का संदेश दिया।
27.06.2024 को पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) जोन इन्दौर श्री अनुराग द्वारा जिले के कुक्षी अनुभाग में S.D.O.P. कार्यालय कुक्षी, थाना कुक्षी, थाना बाग अंतर्गत चौकी निसरपुर का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) जोन इंदौर श्री अनुराग महोदय के आगमन के दौरान पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान आईजी सर श्री अनुराग के द्वारा sdop कार्यालय कुक्षी में मर्ग डाइजेस्ट, अपराध डाइजेस्ट, पेंडिंग विभागीय जांच, पेंडिंग शिकायत, जमानत निरस्तीकरण आदि का निरीक्षण कर बाद थाना कुक्षी, डही एवं थाना बाग अंतर्गत चौकी निसरपुर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आईजी श्री अनुराग के द्वारा संपूर्ण थाना केंपस, थाना भवन की साफ सफाई, मालखाना, रिकार्ड रूम, आर्म्स एम्युनिशन के साथ-साथ थाने का रिकॉर्ड, एमएलसी फाइल, एमएलसी रजिस्टर, निगरानी रजिस्टर इंडेक्स टू एचएस रजिस्टर, मर्ग, अपराध रजिस्टर, हिस्ट्री शीट, जमानत निरस्तीकरण 122 की कार्रवाई, संपत्ति संबंधी अपराधो की समीक्षा के साथ ही सी.सी.टी.वी. कैमरे आदि चेक किए गए।
निरीक्षण करने के बाद स्टाफ को नवीन साइबर एप्लीकेशन का प्रशिक्षण भी दिया, साथ ही साथ ही स्टाफ को 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नवीन अपराधिक अधिनियम की जानकारी भी दी। पुलिस अधि0/कर्मचारियों से रुबरु चर्चा कर उनकी समस्या सुनी व समस्याओ के निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, साथ ही पुलिस अधि0/कर्मचारियों को स्वयं के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान आईजी श्री अनुराग द्वारा एसडीओपी कार्यालय कुक्षी में वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश भी दिया गया। आईजी श्री अनुराग का कुक्षी अनुभाग का निरीक्षण पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो हेतु काफी सकारात्मक एवं मार्गदर्शी रहा।
सम्पूर्ण के दौरान पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार, अनुविभागीय अधिकारी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता, थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव, थाना प्रभारी बाग निरीक्षक कैलाश चौहान, थाना प्रभारी टांडा उनि गुलाबसिंह भयडिया, थाना प्रभारी डही उनि दिलीप कुमार तडवेला एवं चारो थानो का पुलिस स्टॉफ मौजूद रहा।