*मातृ शक्ति द्वारा "हरित कुंभ " प्रयाग हेतु सघन परिवार संपर्क*
सनावद नगर में " एक थाली- एक थैला " हरित कुंभ प्रयागराज के इस महाअभियान में मातृ शक्ति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह कर रहीं है वार्ड नंबर 7 की पार्षद और राष्ट्र सेविका समिति की सेविका श्रीमती गंगा भारती (राजा भैय्या) के नेतृत्व में राष्ट्र सेविका समिति की बहनों द्वारा प्रत्येक बस्ती में सघन परिवार संपर्क कर "एक थाली- एक थैला" का आग्रह कर धार्मिक स्थलों की, स्वच्छता,पवित्रता और "प्रदूषण मुक्त हो धरती और धर्म क्षेत्र अपना " इस संदेश के साथ जनजागरण कर रहीं है प्रारम्भिक चरण में अभी तक लगभग सैकड़ो परिवारों से संपर्क कर "एक थैला और थाली" का संग्रह किया और आगामी दिवस तक सम्पूर्ण सनावद नगर में संपर्क की विस्तृत योजना है और इस निमित्त हरित कुंभ को लेकर जो संघ की भावना है वो जन-जन तक पहुँचें इसी भाव से सभी सेविकाएँ राष्ट्र कार्य में संलग्न है ।