Rajendra Devray / Thu, Oct 30, 2025 / Post views : 330





[caption id="attachment_22248" align="alignnone" width="300"]
0-3936x1728-0-0#[/caption]
कही भी किसी प्रकार की धोखाधड़ी कृषक के साथ न हो इसके लिए विभाग द्वारा विकासखण्ड, अनुविभाग एवं जिला स्तृरीय टीम का गठन किया गया है। टीमें लगातार भ्रमण कर रही है। निजी विक्रेताओं द्वारा अमानक आदानों का विक्रय न हो इस हेतु सभी विकासखण्डो में सघन निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान भौतिक एवं पीओएस मशीन में उर्वरक की मात्रा का मिलान, स्टॉक रजिस्ट्र एवं बिल बुक आदि की जांच की जा रही है।
जांच में किसी प्रकार की कमी पाई जाने पर अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। जिले में आज 30 अक्टूबर को सघन अभियान के दौरान बीज 42, कीटनाशक 41 एवं उर्वरक 85 फर्माे के निरीक्षण किये गये । रबी वर्ष 2025-26 अंतर्गत क्षेत्राच्छादन 188110 हेक्टे्यर प्रस्तावित है, जिसमें आज तक बोनी लगभग 5403 हेक्टेयर में की गई है। जिले में उर्वरक की कमी नही है, यूरिया - 6223 मेट्रिक टन, डीएपी - 2004 मेट्रिक टन, पोटाश - 1498 मेट्रिक टन, एनपीके - 6918 मेट्रिक टन एवं एसएसपी - 7509 मेट्रिक टन है इस प्रकार कुल उर्वरक - 24152 मेट्रिक टन उपलब्धी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन