: शासकीय महाविद्यालय, अंजड़ के राजनीति विज्ञान के प्रो. डॉ. सुरेश काग से साक्षात्कार लिया. अध्ययन के प्रति उनके रुझान और एकाग्रता ही मूल मंत्र है सफलता का
Rajendra Devray
/
Mon, Nov 25, 2024
/
Post views : 267
पर्सनालिटी डेवलपमेंट
सफल लोगों से साक्षात्कार कर युवा निखार रहे हैं अपना व्यक्तित्व
बड़वानी 25 नवंबर 2024/मैंने शासकीय महाविद्यालय, अंजड़ के राजनीति विज्ञान के प्रो. डॉ. सुरेश काग से साक्षात्कार लिया. अध्ययन के प्रति उनके रुझान और एकाग्रता को देखकर मैं भी बहुत उत्साहित हो गई. उनके जीवन में अनेक कठिनाइयां और विपरीत परिस्थितियां आईं. वे बिना टूटे अडिग रहे. कड़ी मेहनत करके उन्होंने सफलताएं प्राप्त कीं. उनका यह वाक्य मुझे बहुत प्रेरक लगा कि- “अगर बीज अच्छा बोयेंगे तो वही आगे चलकर अच्छी फसल प्राप्त होगी. उन्होंने यह भी बताया कि अच्छे मित्र और अच्छे मार्गदर्शक उच्चतम सफलताएं दिलाते हैं. ये बातें प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानन्द करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा वोकेशनल कोर्स व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सेकंड इयर की प्रतिभाशाली छात्रा श्रुति सेन ने कहीं. यह प्रशिक्षण प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है.
300 विद्यार्थी ले रहे हैं साक्षात्कार
कार्यकर्तागण डॉ. प्रीति गुलवानिया और वर्षा मुजाल्दे ने बताया कि इस समय व्यक्तित्व विकास के तीन सौ से अधिक विद्यार्थी उद्यमिता, प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, कला, साहित्य एवं संस्कृति आदि क्षेत्रों में सफल हो चुके लोगों से साक्षात्कार लेकर अपने व्यक्तित्व का निखार कर रहे हैं. साक्षात्कार लेने के उपरान्त विद्यार्थी उसका प्रतिवेदन तैयार कर रहे हैं और उसका प्रजेंटेशन क्लास में कर रहे हैं. इससे विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के सूत्रों की जानकारी विद्यार्थियों को हो रही है और उनकी प्रजेंटेशन स्किल भी विकसित हो रही है.
साक्षात्कार की प्रक्रिया में सिंह डावर, अरविन्द चौहान, संजू डोडवे, कन्हैया लाल फूलमाली और डॉ. मधुसूदन चौबे ने किया.