श्री गौड़ सेहरा ब्राम्हण समाज साख सहकारी संस्था बड़वानी के ऋण खातों की जांच हेतु जांच दल गठितबड़वानी 15 दिसम्बर 2025/श्री गौड़ सेहरा ब्राम्हण समाज साख सहकारी संस्था मर्यादित बड़वानी के वर्ष 2016 से 2025 तक के बकाया ऋण खातों की जांच हेतु सहायक आयुक्त सहकारिता श्री सुरेश सांवले ने जांच दल का गठन किया है। गठित दल में संस्था के प्रशासक एवं अंकेक्षण अधिकारी श्री प्रदीप रावत को दल प्रभारी तथा उनके सहयोग हेतु वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक श्री जेएस रावत, उप अंकेक्षक श्री राधेश्याम चौहान एवं श्री भूपेन्द्र जामोद को अधिकृत किया है। गठित दल के सदसरू समस्त ऋण खातों की जांच कर 15 दिवस में प्रतिवेदन सहायक आयुक्त सहकारिता के कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।सहकारिता विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री गौड़ सेहरा ब्राम्हण समाज साख सहकारी संस्था मर्यादित बड़वानी के विरूद्ध संस्था के सदस्यों द्वारा सीएम हेल्प लाईन एवं जनसुनवाई में लगातार शिकायते दर्ज कराई जा रही है। संस्था द्वारा डिपाजिटरों को समय पर राशि का भुगतान नही होने पर संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि संस्था में बकाया ऋण की वसूली नही हो रही है। साथ ही संस्था के गत संचालक/बर्हिगामी संचालक मण्डल सदस्यों द्वारा वर्ष 2016 से 2025 तक सदस्यों से मूल एवं ब्याज ऋण वसूली नियमानुसार न करते हुए मनमानी से वसूली की गई। कुछ प्रकरणों में माननीय न्यायालय के समझौता के बिना ही मूलधन एवं ब्याज की छूट देकर खाता बंद कर दिया गया है, जिससे सदस्यों में असंतोष होकर वे भी कालातीत ऋण की अदायगी नही कर रहे है।