नगर परिषद अजड़ में जल गंगा संवर्धन अभियान का पुरुस्कार वितरण कर हुआ समापन
नगर अंजड़ के अंदर मध्य प्रदेश शासन के द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान अभियान की शुरुआत की गई थी जिसके अंदर नगर अंजड़ के अंदर सभी कुवो और तालाबों को स्वच्छ और साफ रखना को को गहरी कारण करने और पानी को पीने योग्य बनाये रखना के संबंध में कार्य किया गया था वही नगर के अंदर बहने वाली भोंगली नदी को भी साफ करने का कार्य किया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत सप्ताह भर से कार्यक्रम चल रहे थे आज कार्यक्रम का समापन नगर परिषद के अंदर समारोह पूर्वक किया गया आज प्रात हा 10:30 बजे मां सरस्वती के चित्र पर माल्या अर्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र भावसार, नगर परिषद अंजड़ के अध्यक्ष मांगीलाल जी मुकाती, उपाध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई पिपलिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सूरजमल पिपलिया, भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ श्रीमती आरती बंसल, नगर परिषद के समस्त महिला पार्षद एवं समस्त पार्षद गण मंचासीन हुए
राजेंद्र भावसार ने कहा कि पर्यावरण को बचाना नदियों को स्वच्छ रखना और जल को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है वही प्रेस परिषद के अध्यक्ष
राजेंद्र देवराय ने कहा कि हम सभी मिलकर जल को बचा सकते हैं जल को बना नहीं सकते इसलिए जल की कीमत समझिए और पर्यावरण को सँवरक्षित करने के लिए केवल सनातन की की जवाबदारी नहीं है इस देश में रहने वाले सभी धर्मावलंबियों की भी जवाबदारी है इसलिए सभी धर्म के सारे लोग वृक्षारोपण के कार्यक्रम का संकल्प लेकर पर्यावरण का सवरक्षण करें नगर पालिका के अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने कहा कि यह कार्यक्रम पिछले एक सप्ताह से लगातार चल रहा है इस पर रंगोली प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर और सीनियर वर्ग में किया गया जिनका आज पुरस्कार वितरण किया गया प्रथम और द्वितीय और तृतीय वर्ग के सभी बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया गया इस अवसर पर नगर परिषद के सभी पार्षद गण नगर अंजड़ के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ अंजड़ के ट्रस्टी डॉक्टर एल एन वडनरे गायत्री शक्ती पीठ उपस्थित रहे गायत्री परिवार द्वारा भी जल गंगा सवंर्धन का समर्थन किया गया कार्यक्रम को गायत्री परिवार के द्वारा भी किया जा रहा है वहीं नगर पालिका के अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने कहा कि शाम को 5:00 बजे जटाशंकरी चौक से मां गंगा की और माँ नर्मदा की आरती नर्मदा दतवाड़ा पर चंगा आश्रम में की जाएगी सभी लोग इस कार्यक्रम में पधारे और शाम को मां गंगा की ओर मां नर्मदा की आरती के अंदर सभी लोग एकत्रित हुए कार्यक्रम का आभार प्रभारी सीएमओ दिनेश पटेल ने माना कार्यक्रम का संचालन नीलेश सोनी ने किया