Rajendra Devray / Sun, Feb 15, 2026 / Post views : 349




प्रातः 11:00 बजे से स्थानीय नक्षत्र गार्डन बड़वानी रोडअंजड पर यह कार्यक्रम शुरू हुआ कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि उद्योगपति शेखर चंद पाटनी राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी की उपस्थिति के अंदर यह कार्यक्रम की शुरुआत की गई
सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई
इसके पश्चात मंच पर उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू जी , प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेंद्र देवराय जी, अमीर शेख जी प्रदेश संयोजक, राजेश जी नाहर, श्याम भाई कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष , प्रकाश जी भावसार जिला अध्यक्ष खरगोन, आकाश जी गुप्ता पिंटू भैया जिला युथ जिला टीम के अध्यक्ष , मनोहर जी शर्मा राष्ट्रीय महासचिव , शाहनवाज शेख राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख, सूरज मल पिपल्या नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रति निधि , बड़वानी जिले के जिला अध्यक्ष रफीक खान का सभी पत्रकारों के द्वारा मंच पर स्वागत किया गया
उसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन जी के द्वारा पत्रकारों को संबोधित कर भारतीय पत्रकार संघ ए आई जे के संबंध में विस्तृत जानकारी से सभी पत्रकार साथियों को अवगत कराया गया
संगठन कैसे काम करता है और यह संगठन अभी देश के 500 जिलों के अंदर काम कर रहा है और लगभग 1 लाख पत्रकार साथी इसके सदस्य हैं
इसके पश्चात राजेंद्र देवराय कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने भी अपनी बात कही और कहा कि पत्रकारों को एकजुट होना सबसे ज्यादा जरूरी है हमें प्रजातंत्र में चौथा स्तंभ कहते सभी हैं लेकिन मानता कोई भी नहीं है
जब चौथे स्तंभ के ऊपर जब कोई समस्या आती है तो देश की संसद देश की सुप्रीम कोर्ट और देश की प्रशासनिक व्यवस्था आंख बंद कर लेती है
ऐसी स्थिति के अंदर जब देश की सुप्रीम कोर्ट को भी अपनी बात कहना पड़ती है तो वह मीडिया का सहारा लेती है मीडिया के पास आती है लेकिन मीडिया के ऊपर कोई समस्या आती है तो यह सारी संस्थाएं अपनी आंखें बंद कर लेती है
इसलिए आज पत्रकारों को एकत्र होना और संगठित रहने की सबसे ज्यादा जरूरत है
इसके पश्चात नगर परिषद अंजड़ के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सूरजमल पिपलिया ने भी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों की कठिनाई के अंदर शासन का कोई भी आदमी खड़ा नहीं होता है
इसलिए पत्रकारों को हमेशा एक जुट रहने की जरूरत है
प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू ने भी कहा कि आज के दौर में पत्रकारों को कई समस्याओं का सामना प्रतिदिन करना पड़ता है इसलिए आज की तारीख में आज के दौर में हमें एकत्रित होना संगठित होने की सबसे ज्यादा जरूरत है
क्योंकि संगठन की शक्ति से ही हम अपनी समस्याओं का हल कर सकते हैं
इसके बाद मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने अपनी बात कही इसके बाद सभी पत्रकारों को सम्मान पत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया
वहीं बड़वानी जिले के तहसील इकाइयों के अध्यक्ष की भी घोषणा की गई
वहीं अंजड़ के तहसील के लिए विक्रम चौधरी को अध्यक्ष नियुक्ति कर नियुक्ति पत्र देकर उनका मंच पर सम्मान किया गया
कार्यक्रम के बाद सभी पत्रकार साथियों के लिए साह भोज की रखा गया था
कार्यक्रम का आभार शकील मंसूरी ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन