*हम होंगे कामयाब व ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़वानी पुलिस को मिली एक और सफलता*
*हम होंगे कामयाब व ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना जुलवानिया पुलिस ने अपहृता बालिका को ऊन जिला खरगोन बस स्टैंड से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान*
बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के नेतृत्व में जिले में लापता बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु "*हम होंगे कामयाब व ऑपरेशन मुस्कान*" अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 28/10/2024 को एक फरियादी ने थाना जुलवानिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। इस पर थाना जुलवानिया में अपराध क्रमांक 266/24, धारा 137(2) बी.एन.एस.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर ने अपहृता को जल्द से जल्द दस्तयाब करने के निर्देश दिए।
अति. पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार और एसडीओपी राजपुर श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोनल सिसोदिया ने एक विशेष टीम का गठन किया।
जुलवानिया पुलिस टीम ने लगातार पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए मुखबिर की सूचना पर बालिका को "*हम होंगे कामयाब व ऑपरेशन मुस्कान*" के तहत ऊन थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से तत्काल कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया।
पूछताछ में अपहृता ने बताया कि पुराने केस में समझौते कराने के लिए आरोपियों ने उसे घर से भगाने का प्रयास किया था। उसने अन्य किसी प्रकार की घटना से इनकार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए बालिका को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
*उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जुलवानिया निरीक्षक सोनल सिसोदिया, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह किराड़े, आरक्षक राजकुमार आर्य, आरक्षक सुनील वर्मा, प्र. आरक्षक योगेश पाटिल और महिला आरक्षक सीमा आवासे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।*