Rajendra Devray / Sat, Feb 28, 2026 / Post views : 359

दिनांक 26.02.2026 को थाना जुलवानिया, जिला बड़वानी (म.प्र.) पर फरियादी द्वारा उसका एक सफेद बकरा चोरी होने संबंधी सूचना दी गई। प्राप्त सूचना पर अप.क्रं. 50/2026 धारा 305(1), 331(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजपुर श्री आयुष अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जुलवानिया निरीक्षक रामकुमार पाटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित पतारसी कर प्रकरण पंजीबद्ध होने के मात्र 02 घंटे के भीतर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया 01 सफेद बकरा कीमती करीब 15,000/- रुपये तथा घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर वाहन कीमती करीब 1,50,000/- रुपये जप्त किया गया। इस प्रकार कुल जप्त मश्रुका कीमती लगभग 1,65,000/- रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उन्हें माननीय जेएमएफसी न्यायालय राजपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
*पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जुलवानियां निरीक्षक रामकुमार पाटिल, सहायक उपनिरीक्षक राजेश नैय्यर, प्रधान आरक्षक क्रमांक 63 संजय चौहान, आरक्षक क्रमांक 412 संजय पंवार, आरक्षक क्रमांक 508 अश्विन पाटीदार एवं चालक आरक्षक सुनील वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।*
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन