Rajendra Devray / Sun, Jan 4, 2026 / Post views : 313
नालछा-- पुलिस थाना नालछा के द्वारा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त तहसीलदार राहुल गायकवाड एवं थाना प्रभारी कैलाश बारिया के नेतृत्व में की गई उक्त बैठक में मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने में चाइना डोर का उपयोग न किया जावे एवं अगर चाइना डोर का उपयोग करते पाए जाने पर दंडात्मक करवाई की जावेगी समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया कि कोई भी चाइना डोर का उपयोग करते पाया जाए तो वह स्थानीय पुलिस थाना को सूचित करेंएवं रोड किनारे वाहन पार्किंग ना हो पर्यटक स्थल मांडव रोड पर जाम ना लगे पुलिस प्रशासन ध्यान देवे जल प्रदाय योजना अंतर्गत बनी टंकी को साफ सफाई की जावे लोक स्वास्थ्य विभागको निर्देशित किया जावे आगामी शांति समिति बैठक में विद्युत विभाग पंचायत विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित होने हेतु निर्देशित करें आगामी शांति बैठक थाना परिसर में आयोजित की जावे समिति द्वारा सुझाव दिया गया
उक्त बैठक में पत्रकार गण एवं वरिष्ठ ग्रामीण उपस्थित हुए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन