Rajendra Devray / Sat, Jan 17, 2026 / Post views : 358
नालछा :- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में खेलो एमपी यूथ गेम्स (मध्यप्रदेश का ओलंपिक) का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में खेल एवं युवा कल्याण विभाग धार के द्वारा जिले के सभी 13 विकासखंडो में भी उक्त आयोजन किए जा रहे हे इसी कड़ी में नालछा के विधानसभा स्तरीय संत श्री सर्वेश्वर ग्रामीण खेल परिसर में नालछा विकासखंड के कबड्डी,एथलेटिक्स और क्रिकेट (लेदर बॉल) के खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर चयन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर सहित मंडल अध्यक्ष रघु निनामा,जनपद उपाध्यक्ष दिलीप डावर,जिला उपाध्यक्ष संतोष राठौड़,जनपद सदस्य पवन कुशवाह,सरपंच मोहन डावर,मंडल महामंत्री विनोद ठाकुर,विधायक प्रतिनिधी महेश यादव,मीडिया प्रभारी अशोक मिरदवाल एवं कांतिलाल शर्मा,सरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष प्रेमसिंह डावर,गोकुल गिरवाल,सरपंच मेहताब कर्मा आदि शामिल हुए और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। इस दौरान मंचीय कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक श्री ठाकुर ने कहा की खेल कोई भी हो अगर सफल होना हे और आगे बड़ना हैं तो कड़ी मेहनत करना होगी,खिलाड़ी कड़ी मेहनत करके आगे बड़े और अपने माता पिता सहित क्षेत्र का नाम जिला,संभाग और प्रदेश स्तर पर रोशन करे,मेरी शुभकामनाएं हमेशा खिलाड़ियों के साथ है, मैं तन-मन ओर धन तीनों रूप से खिलाड़ियों के साथ हु और उन्हे आगे बड़ाने में हमेशा सहयोग करता रहूंगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रघु निनामा और नालछा जनपद सदस्य पवन कुशवाह ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन धार जिला क्रिकेट एसोसिएशन उपाध्यक्ष निखिल ग्वाल ने किया व अंत में आभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग नालछा विकासखंड समन्वयक पूजा गुप्ता ने माना।नालछा में कबड्डी,एथलेटिक्स और क्रिकेट (लेदर बॉल) तीन विधाओं में खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर चयन किया गया। नालछा विकासखंड में तीन स्थानों पर कुल 21 खेलो के खिलाड़ियों का चयन किया गया जिसमे बालक और बालिका दोनो वर्ग मिलाकर लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाकर संभाग स्तर के लिए चयनित होंगे और फिर प्रतिभा के आधार पर राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान आयोजन में सहयोगी के रूप में नालछा क्रिकेट एकेडमी से सुनील नायक,गोपी राठौड़,उदय ठाकुर, आकाश कुशवाह,रवि कुशवाह,आशीष कुशवाह एवं सचिन दायमा साथ ही खेल विभाग के दीपक कुशवाह और प्रकाश पटेल व बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी मोजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन