*प्रेस नोट*
*दिनांक: 29.12.24*
*बड़वानी पुलिस की सराहनीय उपलब्धि*
*ऑपरेशन मुस्कान के तहत "खेतिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता"*
*पुलिस कप्तान बड़वानी श्री जगदीश डावर के नेतृत्व व दिशा निर्देश में 10 वर्ष से गुम-अपहृत बालिका को पुलिस टीम द्वारा गुजरात के मोरबी से ढूंढ कर किया दस्तयाब, 10,000/- रुपये के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक, जिला बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा लंबित अपहृत/गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था। इसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार तथा एसडीओपी अनुभाग राजपुर श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में पुलिस थाना खेतिया द्वारा अपराध क्रमांक 74/2015 धारा 363 भादवि के तहत 07.10.2015 को दर्ज प्रकरण में कार्रवाई की गई। इस मामले में फरियादी की नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का अपराध दर्ज था
पुलिस थाना खेतिया द्वारा इस मामले मे गुम -अपह्ता को लगातार कई राज्यों में तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही थी। इसके बाद, वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश ने एक टीम गठित की और साइबर सेल के तकनीकीय सहयोग व आसूचना संकलन के माध्यम से अपहृत लड़की एवं संदेही आरोपी की तलाश हेतु नाशिक (महाराष्ट्र) और मोरबी (गुजरात) भेजा गया। इस तलाश के परिणामस्वरूप, 28.12.2024 को मोरबी (गुजरात) से अपहृत बालिका को दस्तयाब कर आरोपी किशोर पिता मोहन भाई परमार को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता की दस्तयाबी हेतु 10,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था
*इस कार्यवाही में थाना प्रभारी खेतिया निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश, कावा.सउनि. बाबुलाल सोलंकी, कावा.प्रआर.401 राजेन्द्र बर्डे, कावा.मप्रआर.80 प्रीति यादव, आर.576 हेमन्त कुशवाह, आर.471 शिवराज मण्डलोई, उनि. रितेश खत्री (प्रभारी सायबर सेल बड़वानी), प्रआर. योगेश पाटील, आर. मडिया डावर और आर. अरुण मुजाल्दा की सराहनीय भूमिका रहीं रहा है।*