: खेतिया पुलिस ने ग्राम निसरपुर में खड़े ट्रक से चोरी हुए विडोल कंपनी के आयल को गुजरात के गोधरा से बरामद कर मुख्य आरोपी यमन पिता आसिफ को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Rajendra Devray
/
Mon, Dec 23, 2024
/
Post views : 284
*खेतिया पुलिस ने ग्राम निसरपुर में खड़े ट्रक से चोरी हुए विडोल कंपनी के आयल को गुजरात के गोधरा से बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया*
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार एवं एसडीओपी श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में थाना खेतिया द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 07-08 दिसंबर 2024 की दरम्यानी रात ग्राम निसरपुर रोड पर खड़े एक ट्रक से अज्ञात व्यक्तियों ने तिरपाल काटकर विडोल आयल के कुल 293 बॉक्स चोरी कर लिए थे। थाना प्रभारी खेतिया निरीक्षक सुरेंद्र कनेश द्वारा घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त जानकारी के आधार पर गुजरात के गोधरा में आरोपी यमान पिता आसिफ समोल उम्र 23 वर्ष, निवासी हाफिज प्लाट, वेजलपुर रोड, गोधरा, जिला पंचमहाल गुजरात को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी यमान के कब्जे से चोरी की सामग्री में से कुल 160 बॉक्स बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 4,50,000/- रुपये है।
बरामद सामग्री:-
1.विडोल टेक ऑफ 4T (900 ML) – 101 बॉक्स
2.विडोल टेक ऑफ 4T (1 लीटर) – 54 बॉक्स
3.विडोल मल्टीगियर प्लस आयल (55 लीटर बैरल)2 नग
4.विडोल मल्टीगियर आयल (5 लीटर) – 3 नग
आरोपी को दिनांक 22.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त की गई। मामले में शेष चोरी की सामग्री और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में निरी. सुरेन्द्र कनेश, का.वा.उनि कमल किशोर चौहान,आर.131 विजय भवेल, आर.694 धर्मेन्द्र पटेल, चालक आर.468 लीलाशंकर पाटीदार उप निरीक्षक रितेश खत्री साइबर सेल प्रभारी बड़वानी प्रधान आर. योगेश पाटिल आरक्षक मडिया डाबर साइबर सेल बड़वानी की सराहनीय भूमिका रही है।*