दिगंबर जैन समाज का क्षमा वाणी पर्व धूम धाम से संपन्न हुआ
बड़वानी(निप्र) दिंगबर जैन समाज का। क्षमा वाणी पर्व धूम धाम के साथ भगवान की भक्ति के साथ संपन्न हुआ ,आज सबेरे जैन समाज जन मंदिर पहुंचे जहां भगवान के अभिषेक,शांतिधारा और पूजन संपन्न हुई, भगवान को पांडुक शीला पर विराजमान करने के बाद भगवान के सभी श्रावको ने अभिषेक और शांतिधारा संपन्न की ,आज रत्नत्रय और सोलह कारण जी की माला की बोली हुई जिसमे रत्नत्रय की माल लेने का सौभाग्य ताराचंद जी कासलीवाल को प्राप्त हुआ ,तो सोलह कारण जी माल की बोली नरेंद्र कुमार काला परिवार ने ली बोली वाले परिवार की और
साथ ही मंदिर के सेवादार मोतीलाल जी, पुजारी कोमल चंद जी और आनंद भैया का सम्मान समाज के अध्यक्ष जिनेन्द्र दोशी,मंत्री नरेंद्र काला,उपाध्यक्ष अशोक दोशी, लोकेश पहाड़िया,सुरेश चंद जी काला,धर्मेंद्र जैन ने किया,
अभिषेक के पूर्व महिलाओं ने प्रतिक स्वरूप घट यात्रा भी परिसर में ही निकाली,साथ ही राजेश अजमेरा द्वारा 1008 बीजाक्षर वाली शांति धारा संपन्न कराई ,और आपस में एक दूसरे से क्षमा याचना की गई ।
शाम को मंदिर में आरती और क्षमा धर्म पर शास्त्र प्रवचन हुए और माला वाले परिवार का बहुमान कर घर ढोल ढमाके के साथ छोड़ने गए और सबसे क्षमा याचना की गई