*कुक्षी पुलिस को अवैध हथियार रखने वाले आरोपी के खिलाफ मिली सफलता"*
" " *मुखबीर की सूचना पर अवैध देशी पिस्टल व 12 बोर देशी कट्टा लेकर घुमते आरोपी कुक्षी पुलिस की गिरफ्त में* "
• 1 आरोपी गिरफ्तार,
• एक देशी पिस्ट व 12 बोर देशी कट्टा जप्त ।
• अपराध क्रमांक 406/2024 धारा 25(1-ए) आर्म्स एक्ट ।
• नाम आरोपीः- संजय पिता चमसिंह रावत जाति भील उम्र 22 वर्ष निवासी बयडीपुरा कुक्षी
दिनांक 16.06.2024 को कुक्षी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर अम्बेडकर चौराहे पर खड़ा है । मुखबीर की सूचना पर विश्वास कर पंचान को लेकर मुखबीर के बताये हुवे स्थान पर पहुंचा व उक्त हुलिये का व्यक्ति दिखा जिसकी तलाशी लेते उक्त व्यक्ति के पास एक देशी पिस्ट व 12 बोर देशी कट्टा मिला जिसका लायसेंस के संबंध में पुछताछ करते नहीं होना बताया जिसे आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी संजय पिता चमसिंह रावत जाति भील उम्र 22 वर्ष निवासी बयडीपुरा कुक्षी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से पूछता जारी है कि हथियार कहां से लेकर आया था
इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, प्रआर 825 प्रमोद, प्रआर 213 सतीश, प्रआर 440 वेस्ता सोलिया, प्रआर 814 जगनसिंह, आर 145 राहुल सोलंकी, आर 247 प्रदीप का विशेष योगदान रहा है।
उल्लेखनीय कार्य के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमारसिंह द्वरा टीम को पुरुषकृत करने की घोषणा की गई।