"कुक्षी पुलिस को मिली बडी सफलता"
" पानी की ड्रीप लाईन चोरी करने वाली गेंग कुक्षी पुलिस की गिरफ्त में "
• चोरी का माल खरीदने वाले 2 कबाडी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
पानी की ड्रिप लाईन किमती 50,000 रुपये
दिनांक 27.05.2024 को फरियादी आशीष पिता हिरालाल सोलंकी जाति सिर्वी निवासी ग्राम लोहारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई की मैने अपने ड्रिप लाईन के 60 बंडल अपने खेत के कमरे में रखे थे जो रात्री में कमरे का ताला तोड कर ड्रिप लाईन के 60 बंडल अज्ञात आरोपी चुरा कर ले गया है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 366/2024 धारा 457,380 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री इंद्रजीत बाकलवार एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव ने एक टीम गठित की। टीम के लगातार प्रयास के दौरान मुखबीर के माध्यम से एवं तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर सूचना प्राप्त हुई कि इस घटना मे 5 लोग शामिल हो सकते है। इस आधार पर संदिग्ध 1. अखिलेश पिता सीताराम अलन्से जाति बलाई उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम देशवालिया, 2. भारत पिता पाचु मावी जाति भील उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम देशवालिया को पकडा व उनसे हिकमातमली से पुछताछ करते प्रारंभ में वे पुलिस को गुमराह करते रहे फिर पुलिस ने उनसे वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक एंव तकनिकी आधार पर पुछताछ की तो उन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि घटना दिनांक 27.05.2024 की रात को आरोपी जगदीश पिता गंगाराम निवासी लोहारा इमलीपुरा के साथ मिलकर ग्राम लोहारा से ड्रिप लाईन के 60 बंडल रात्री में कमरे का ताला तोड कर ड्रिप लाईन के 60 बंडल चुरा कर कबाडी 1. अरबाज पिता अय्युब मंसुरी जाति मुसलमान उम्र 30 वर्ष निवासी सुभाष मार्ग कुक्षी, 2. रोहित पिता सुरेश वर्मा जाति चमार उम्र 21 वर्ष निवासी अम्बेडकर कॉलोनी कुक्षी को वैचना बताया जो आरोपियों
को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई ड्रिप लाईन जप्त की गई है।
इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, सउनि निलेश मालवीय, प्रआर 722 कुन्दनसिंह, प्रआर 213 सतीश, प्रआर 825 प्रमोद, प्रआर 440 वेस्ता सोलिया, प्रआर 88 आमीर, प्रआर 831 नितिन, आर 69 जयेन्द्र, आर 899 जितेन्द्र कुशवाह का विशेष योगदान रहा है। उल्लेखनीय कार्य के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमारसिंह द्वरा टीम को पुरुषकृत करने की घोषणा की गई।