"कुक्षी पुलिस को मिली बडी सफलता" " पानी की मोटर चोरी करने वाली गेंग कुक्षी पुलिस की गिरफ्त में "
दिनांक 14.05.2024 को फरियादी मुकाम पिता गलिया राठी जाति बलाई निवासी लक्ष्मी कॉलोनी कुक्षी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परते बाबुजी के कुए में रखी पानी की मोटर मैने सुबह चलाई तो नही चली मैने कुए में जाकर देखा तो कुए में लटकी मोटर नही थी जिसे अज्ञात आरोपी चुराकर ले गये है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 327/2024 धारा 379 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री इंद्रजीत बाकलवार एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव ने एक टीम गठित की। टीम के लगातार प्रयास के दौरान मुखबीर के माध्यम से एवं तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर सूचना प्राप्त हुई कि इस घटना में 3 लोग शामिल हो सकते है। इस आधार पर संदिग्ध सांवरिया पिता अंतरसिंह अजनारे जाति भील उम्र 20 वर्ष निवासी जबरन कॉलोनी कुक्षी .2. सुरेन्द्र पिता शंकरसिंह वास्कले जाति भील उम्र 18 वर्ष निवासी जबरन कॉलोनी कुक्षी व बाल अपचारी निवासीयान ग्राम अमलाल को पकडा व उनसे हिकमातमली से पुछताछ करते प्रारंभ में वे पुलिस को गुमराह करते रहे फिर पुलिस ने उनसे वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक एंव तकनिकी आधार पर पुछताछ की तो उन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि घटना दिनांक 14.05.2024 की रात को उन्होंने कुए से जो पानी की मोटरे चुराई थी उनके घर पर छुपाकर रखना बताया जो पुलिस ने उक्त चोरी गये माल को आरोपीगणो के घर से जप्त किया गया है।
इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, प्रआर 722 कुन्दनसिंह, प्रआर 213 सतीश, प्रआर 825 प्रमोद, प्रआर 440 वेस्ता सोलिया, प्रआर 88 आमीर, प्रआर 831 नितिन, आर 69 जयेन्द्र, आर 899 जितेन्द्र कुशवाह, आर 134 संदीप टेटवाल का विशेष योगदान रहा है।
उल्लेखनीय कार्य के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमारसिंह द्वरा टीम को पुरुषकृत करने की घोषणा की गई।