कुक्षी पुलिस ने 1 लाख 30 हजार रुपये की अवैध शराब जप्त की
" कुक्षी पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर 43 पेटी माउंट बियर 516 बल्क लीटर कीमती 1 लाख 30,000 हजार व मारुति स्विफ्ट डिजायर कार कीमती 7 लाख रुपए कुल मश्रुका 8 लाख 30,000 रु पये का जप्त किया"
आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुवे अवैध शराब, मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जो दिनांक 06.04.2024 को थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव ने एक टीम गठित की टीम के लगातार प्रयास से मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली कि बड़वानी तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर कार जिसमें अवैध शराब है कुक्षी तरफ आने वाली है सूचना पर टीम द्वारा नर्मदानगर में नाकाबंदी तो बडवानी तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर कार आई जो पुलिस को देख कर भागे जिसे मुखबीर व पुलिस द्वारा स्विफ्ट डिजायर कार को पकड़ा है तथा उसकी तलासी लेते 43 पेटी माउंट बियर शराब 516 बल्क लीटर कीमती 1लाख 30 हजार है, स्विफ्ट कार 7 लाख रुपए की मिली जिसे जप्त कर आरोपी राजेन्द्र उर्फ रोहित पिता छगनलाल वर्मा निवासी विकास नगर इन्दौर को गिरफ्तार किया गया है प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर शराब कहां से आई है और कहां ले जाई जा रही थी के संबंध में आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर जानकारी प्राप्त की जा रही है!