कुक्षी आम चोराहे अशांति फैलाकर आमजनों को भयभीत करने लड़ाई झगडे करने वाला आरोपी को कुक्षी पुलिस ने , भेजा जेल
दिनांक 09.07.2024 को नरीमन चोराहा के पास आम रास्ते पर आरोपी जितेन्द्र पिता सिकराम चौहान जाति बलाई उम्र 24 वर्ष निवासी अजन्दी कोट चोकी सिंघाना थाना मनावर अपने तीन साथियों के साथ में जोर जोर से चिल्ला चोट कर कह रहा था की में यहां का दादा हैं। मुझे कोन रोकता है कहकर उत्तेजित हो रहा था जिससे वहां के रहने वाले आम लोगों में व महिलाओं में भय उतपन्न हो रहा था जिसकी सूचना पुलिस को रहवासियों ने दी जिसे पंचानों के समक्ष भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170,16,135 के तहत गिरफ्तार किया जाकर आरोपी को न्यायिक अभिराक्षा में लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना मनावर में कुल 6 आपराध पंजीबद्ध है।
इस त्वरित कार्यवाही में निरीक्षक राजेश यादव, सउनि चंचल चौहान, प्रआर 213 सतीश, आरक्षक 899 जितेन्द्र का विशेष योगदान रहा है।