पटाखे जैसी आवाज करने वाली बुलेट चालक पर थाना कुक्षी पुलिस ने की कार्रवाई*
एसपी मनोज कुमार सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारी को मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जो टी आई राजेश यादव ने एएसपी एसपी इंद्रजीत बाकलवार एवं एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की जो टीम सिविल ड्रेस में पटाखे जैसी बुलेट पर लगातार नजर रखे हुई थी ,जो कल शाम को 7 बजे बस स्टैंड पर एक युवक मोडिफाइड साइलेंसर लगा हुई बुलेट,जिसमें पटाखे जैसी आवाज आ रही थी, लेकर बस स्टैंड पर आया जिसे सिविल ड्रेस में लगी पुलिस ने घेराबंदी कर रोका चालक ने अपना नाम गौरव पिता राजेंद्र सिंह मंडलोई क उम्र 23 वर्ष निवासी अंजड बड़वानी बताया और मोडिफाइड साइलेंसर लगाने के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जो पुलिस के द्वारा चालक को मैं बुलेट के साथ थाना लाकर उसके खिलाफ ₹2000 का चालान किया एवं मैकेनिक को बुलाकर उसका मोडिफाइड साइलेंसर निकालवाया ।टी राजेश यादव ने बताया कि कुक्षी पुलिस ने सिविल में दो टीम गठित की है जो टीम के द्वारा लगातार इस प्रकार पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट पर नजर रखी हुई है , पालकों से भी अपील हे कि वह अपने बच्चों को पटाखे जैसे आवाज करने वाले बुलेट चलाने को ना दे क्योंकि इससे ध्वनि प्रदूषण होता है ।कार्रवाई में asi लोकेश रायपुरिया प्रधान आरक्षक कुंदन ,अमीर की भुमिका रही