कुक्षी पुलिस ने सटोरिय के खिलाफ की कार्यवाही
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमारसिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियो को अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये जैसे जुआ सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थ अवैध अस्त्र शस्त्र इन सभी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये जो थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव ने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में दो टीमे गठीत की गई जिसमे से एक टीम बस स्टेण्ड कुक्षी व एक टीम कचहरी चौक की तरफ रवाना की गई जिसमे दोनो टीमो ने अलग अलग जगहों पर कार्यवाही करते हुये गायत्री सरोवर के पास बस स्टेण्ड से कृष्णकांत पिता बोंदरलाल गुप्ता उम्र 55 साल निवासी अन्नपुर्णा कालोनी कुक्षी को कुल 1530 रुपये एवं सट्टा उपकरण के एवं हनुमान गली कुक्षी से ओमप्रकाश पिता मोतीलाल गुप्ता उम्र 69 साल निवासी हनुमाल गली कुक्षी को कुल 2150 रुपये एवं सट्टा उपकरण के, दिलीप पिता मोतीलाल काग उम्र 30 साल निवासी सिर्वी मोहल्ला को हनुमान मंदिर के सामने कुक्षी से 1750 रुपये मय सट्टा उपकरण के भगवान पिता शिवनारायण भामी उम्र 54 साल निवासी कुक्षी को जवाहर चौक कुक्षी से कुल 2350 रुपये एवं सट्टा उपकरण के पकडा व 4 (क) जुआ अधिनियम का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया की आगे भी ऐसी अवैध गतिविधियो पर पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव, उनि नीरज कोचले, प्रआर 825 प्रमोद, प्रआर 88 आमीर अंसारी, प्र.आर. 722 कुन्दन, प्र. आर. 213 सतीश, आर. 69 जयेन्द्रसिंह, आर. 134 संदीप का योगदान रहा।